अधिकांशत: मितभाषी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

uFARRUKHABA : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 मार्च को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 मार्च को हुआ है। 5 अंक का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

[bannergarden id=”8″]

राशिफल 05 मार्च 2013, मंगलवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

जो आपसे प्यार करता है उससे किसी भी तरह की दूरी मत बनाकर रखिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 10 है. किसी विशेष योजना को अंतिम रूप देने में व्यस्त रह सकते हैं। स्वास्थ्य में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति कार्य में सतर्कता बरतें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

वह सारे काम खत्म कर लीजिएगा ताकि खाली समय आपके लिए बचा रहे. आपका लकी ऑरेंज और लकी नंबर 19 है. सोच-विचार कर कार्य करें। स्वास्थ्य में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। पारिवारिक वातावरण मिला-जुला रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

कोई लम्बा रिलेशन आज थोड़ा सा टूट सकता है इसलिए हर कदम को सावधानी से लीजिए. आपका लकी रंग वयलेट लकी नंबर 7 है. स्वास्थ्य का ध्यान रखकर कार्य करें। पारिवारिक वाद-विवाद से बचना होगा। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचें। व्यस्तता अधिक रहेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुछ अच्छी यादे बनाइए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 34 है. थोड़ी कठिनाइयों के बाद सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय के साथ सावधानी रखना होगी। नौकरीपेशा व्यक्ति सतर्कता से चलें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

मौसम में बदलाव की वजह आपकी तबियत थोड़ी सी ढिली हो सकती है. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 23 है. मनोरंजन में खर्च होगा। पत्नी का सुख उत्तम मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता पाएंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता बढ़ेगी। वाहनादि सुख मिलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप थोड़े निराश रहेंगे लेकिन आप अपने आप संभाल लेंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 11 है. आप अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी कर पाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मित्रों का सहयोग पाएंगे। पत्नी से प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

किसी भी तरह के बहस को अपने आप से दूर रखिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 5 है. आपके कार्यक्षेत्र में किसी रचनात्मक कार्य की प्रगति होगी। किसी परिचित से आपकी पारस्परिक समझ विकसित होगी। आने वाला समय गुजरे समय की तरह ही खुशियां लेकर आएगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अपने विचार को सबके सामने व्यक्त कीजिए. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 17 है. भावनात्मक होने से आप कोई नुकसान उठा सकते हैं। अत: मन को काबू में रखें। आर्थिक मामलों में समय ठीक रहेगा। मातृपक्ष से प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपनी इगों को अपने आप से दूर रखिए, इस तरह से आप अपने संबंध को बचा कर रख सकते हैं. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 27 है. रोमांस की योजना बनाने में आप पहल कर सकते हैं। यद्यपि, आपकी आज किसी रचनात्मक कार्य में व्यस्त रहने की संभावना है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

कोई भी स्टेप लेने से पहले उसके अच्छे बुरे के बारे में पता कर लें. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 3 है. आज आप कल्पनालोक में विचरण करेंगे। आपको अपने विचारों के साथ अकेले रहकर अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों को विराम देने की जरूरत है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

किसी को आपकी सलाह की जरूरत है, इसलिए आप तैयार रहिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 24 है. कुछ बातें आपके पक्ष में रहेंगी। समय अनुकूल रहने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद पाएंगे।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

नया रिलेशन बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही लकी है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 14 है. महत्वपूर्ण कार्य समय पर होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज का दिन आपके लिए बच्चों और रोमांस के मामले में धैर्य बरतने का रहेगा।