UPTET: शिक्षक भर्ती पर लगी रोक पर सुनवाई आज, फ़्लैश बैक में चलेगी सुनवाई!

Uncategorized

uptetउत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार राजनीति और अदालत के बीच फस कर रह गयी है| चार साल पहले उत्तर प्रदेश में शिक्षको की जो मांग की रिपोर्ट तैयार हुई थी वही आज भी है| सही मायने में एक बार दुबारा सर्वे सही से हो जाए तो ये माग घट जाएगी|
क्यूंकि जो मांग चार साल में बढ़ी नहीं है वो संदिग्ध लगती है| और इसी का राजनैतिक फायदा उठाया जा रहा है| शिक्षक भर्ती में पहले टेट के पेच और फिर भर्ती प्रक्रिया में फेरबदल का खेल| मामला कुछ आगे बढ़ा तो मामला अदालत में उलझ गया| अब कहानी फ़्लैश बैक में चलेगी| सम्भवतः अदालत पूरे मामले की तक जाने बिना कोई फैसला नहीं देगी| और जैसे ही तह तक जाने का सिलसिला शुरू होगा मामला और उलझ जायेगा| क्यूंकि टेट परीक्षा में हुई धांधली में बड़ो बड़ो को बचाने के लिए कोई जाँच तो आगे बढ़ी ही नहीं थी|


[bannergarden id=”8″]

धांधली के आरोप में गिरफ्तार शिक्षा निदेशक संजय मोहन को बचाने के लिए शिक्षा सचिव ने तो सरकारी दस्ताबेज तक पुलिस को मुहैया नहीं कराये| जाँच आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस वालों का भी मुह बंद किया गया होगा| मगर अब अदालत के घेरे में आने के बाद शिक्षा सचिव और पुलिस की जाँच दोनों को फटकार लगेगी| ऐसा तब होगा जब उत्तर प्रदेश सरकार टेट परीक्षा में धांधली की बात कहेगी| अब अगर वो एक कदम पीछे हटती है तो एक नया मोड़ आएगा| ये मोड़ क्या होगा इसके लिए आज अदालत की सुनवाई के बाद शाम तक का इन्तजार करना होगा| तो देखिये और पढ़ते रहिये- JNI NEWS


Live Update- मामला अदालत न० 33 में सुना जाना था| अब 29 न० कोर्ट में सुनवाई होगी| दोपहर 3.30 बजे नयी तारीख मिलेगी|