करोडो की नेग वसूली को लेकर महाभारत- मुजम्मिल और सोनिया किन्नर में खिचीं तलवारें

Uncategorized

soniya - mujjammilFARRUKHABAD : बीते कई दिनों से नेगवसूली से होने वाली करोडो की कमाई को लेकर किन्नरों में फायरिंग और मारपीट का दौर चल रहा है। होली नजदीक है और नेगवसूली भी होनी है। लेकिन किन्नरों के सीमा विवाद और कई दिन के घटनाक्रम के बाद किन्नरों के गुरू हाजी मुजम्मिल व पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर में जमकर तनातनी चल रही है। एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी चालू है। मामला गैरकानूनी तरीके से हिजड़ा बनाने से लेकर वसूली के मामले में भी एक दूसरे की पोल खोलने खेल शुरू हुआ और किन्नरों का असल चेहरा सामने आने लगा है|

नगर में पैसे वसूलने के लिए नकली किन्नरों की भरमार है और नकली किन्नरों पर कैसी दया और कैसा उनका आशीर्वाद इस बात को लेकर भी समाज में चर्चाये आम चली है| आने वाले वक़्त में किन्नरों की नेग वसूली में भी गिरावट आ सकती है| इससे पहले फतेहगढ़ में कई बार नेग वसूली में गुंडई करने के चक्कर में किन्नर कई बार पिट चुके है| रिटायर फौजी की बहुलता वाली कालोनी में किन्नरों की पिटाई कई बार हो चुकी है| क्यूंकि ये किन्नर नंगई और गुंडई से नेग वसूली करते है ये बात सब जानते है| अपनी मन मर्जी के मुताबिक नेग न मिलने पर नंगा हो जाना| असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करना इनका बाए हाथ का खेल है| मगर अब जो किन्नरों के बीच चल रहा है उससे इनके प्रभाव के घटने की सम्भावना बढ़ चली है और अन्धविश्वास में डूबे लोग भी इनका तिरस्कार कर सकते है|

किन्नर गुरु हाजी मुजम्मिल निवासी पक्कापुल पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदार सोनिया किन्नर को बताती है| वे कहती है कि सोनिया किन्नर के चेलों के द्वारा उसके इलाके में जो नंगनाच चल रहा है उसमें सोनिया की भूमिका अहम है। जान बूझकर सोनिया किन्नर यह करवा रहीं हैं। बीते दिन अपने घर पर पत्रकार वार्ता क्या की| उसके बाद किन्नर शीतल उसके साथी मुस्कान व काजल इससे आग बबूला हो गये और बीती रात मेरे घर के बाहर जमकर फायरिंग की। जो किसी से छिपी नहीं। सोनिया चाहे तो इस पर लगाम लगा सकती हैं लेकिन वह इस मामले को निबटाने के प्रयास में नहीं हैं। हाजी मुजम्मिल ने सोनिया किन्नर पर प्रश्न लगाते हुए कहा कि उसके घर पर चोरी नहीं हुई वल्कि झूठा चोरी की बात कहकर अपने ही गांव के कुछ लोगों को पुलिस से उठवा लिया। जिसके बाद गांव वालों ने सोनिया किन्नर को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद वह फतेहगढ़ रह रही है।

[bannergarden id=”8″]

किन्नर मुस्कान, काजल और शीतल के अस्तित्व पर खतरा-

वहीँ पूर्व प्रधान सोनिया किन्नर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मुस्कान, काजल व शीतल मुजम्मिल के ही चेले हैं, जो कभी कभी मजदूरी के लिए उसके यहां आते हैं और रोजनदारी पर काम करके चले जाते थे। सोनिया ने बताया कि उसने मुजम्मिल से फोन पर बात की तो मुजम्मिल ने उसे फोन पर ही जमकर हड़का दिया। सोनिया ने कहा कि किन्नर निवस्त्र हो सकता है, गाली गलौज कर सकता है लेकिन फायरिंग करने का काम किन्नरों का नहीं। जिस तरह से मुजम्मिल ने गंगा नगर कालोनी में जाकर फायरिंग की इससे जनता में रोष है कि किन्नर होकर भी इस तरह का कृत्य करना क्या सही है।

चोरी के बारे में पूछे जाने पर सोनिया ने कहा कि चोरी होने के बाद घर से हाजी कटीली के ढोलक बजाने वाले आशीष का पहचान पत्र मेरे घर पर मिला था। जो कुछ और ही इशारा करता है। फिलहाल परवेज उर्फ शीतल, मुस्कान और काजल उसके चेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यवाही पुलिस इस सम्बंध में नहीं करती है तो शिकायत उच्चाधिकारियों से की जायेगी।