निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं आज जन्मे लोग

FARRUKHABAD NEWS

uFARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 3 मार्च को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,

शुभ वर्ष : 2013, 2019, 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21, 30 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। आपकी पिछले समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अविवाहित भी विवाह के बंधन में बंधने को तैयार रहें। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में सफल होगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद-वातावरण मिलेगा। विशेष परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* जनरल मानेक शॉ
* औरंगजेब
* अब्राहम लिंकन
* स्वामी विवेकानंद
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

मेष

वाहन सावधानी से चलाएं। पूँजी निवेश बढ़ेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्ति के कारण मन में शांति रहेगी। नवीन कार्य के अवसर बनेंगे।

वृष

परिवार के सदस्यों पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी। किसी समस्या का हल आपके प्रयत्नों से निकलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। सुसंगति से लाभ होगा।

मिथुन

संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। अनावश्यक कार्यों से दूर रहें। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी।

कर्क

आपकी बुद्धि एवं तर्क से आपके कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

सिंह

व्यापार-व्यवसाय लाभदायी रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रबल आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय से कठिन कार्य भी हल होंगे।

कन्या

महत्वपूर्ण कार्यों को टालना ही ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयाँ आएंगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आर्थिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

तुला

आमदनी से अधिक खर्च नहीं करें। घरेलू उलझनें आपके प्रयासों से ही सुलझेंगी। कार्य व्यवसाय में विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

वृश्चिक

कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। धन संबंधी मामलों में अधिक सचेत रहना आवश्यक है। अधिकारी वर्ग विशेष सहयोग नहीं करेंगे।

धनु

परिवार में कलह का माहौल रहेगा। कार्यकुशलता में कमी आएगी। व्यापारिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति मनोबल में वृद्धि करेगी।

मकर

किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट हो सकती है। जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखें। साझेदारी में लाभदायी सौदे होंगे।

कुंभ

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता सामाजिक सम्मान दिलाएगी।

मीन

राजनीतिक व्यक्तियों से लाभकारी योग बनेंगे। मनोबल में वृद्धि होने के कारण तनाव की कमी रहेगी। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। बुरी आदतों पर संयम रखना होगा।