दूसरों के दु:ख दर्द से परेशान हो जाना कमजोरी होती है आज जन्मे लोगों की

Uncategorized

uFARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 2 मार्च को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 2 मार्च को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* हिटलर
* अमिताभ बच्चन
* महात्मा गांधी
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन

राशिफल 02 मार्च 2013, शनिवार (Daily Horoscope  02 March)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप एक अच्छे लीडर की तरह सबके सुनिएगा और सबकी कीजिएगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 15 है. भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप कमजोर अनुभव कर सकते है, लेकिन यह कुछ ही दिनों के लिए हैं. आपका लकी ऑरेंज और लकी नंबर 17 है. खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप छोटे-मोटे झगड़ों पर नजर रखिएगा, बात बढ़ाने से अच्छा उसको सुलझाए. आपका लकी रंग येलों लकी नंबर 5 है. राज्यपक्ष से लाभ होगा। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आप कुछ बेचेन और मूडी रह सकते हैं, किसी बात को दिल पर मत लीजिएगा. आपका लकी रंग मरून और लकी नंबर 7 है. घर-परिवार की परेशानी से दुःख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा। खान-पान में सावधानी रखें। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज पूरा दिन बदलाव पर जोर दीजिगा, आज सबकुछ बदल देने का है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 9 है. इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आने वाले कुछ दिनों के लिए आप जितना ले उतना दे भी. आपका लकी रंग रेड  और लकी नंबर 11 है. मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपकी लाइफ में कुछ कठिनाइए आ सकती हैं . आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 8 है. रुका कार्य होने से हर्ष होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज बिजनेस और वित्तीय फ्रंट में कुछ चेंज आ सकते हैं. आपका लकी रंग डार्क येलो और लकी नंबर 19 है. मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आपके स्टार का प्रभाव आपके व्यक्त्तिगत गोल पर रहेगा. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 9 है. व्यापार में सफलता मिलेगी। कार्य समय पर होने से संतोष रहेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। विरोधी आपका काम बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। संचय की बात बनेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

अगर आप ग्रो करना चाहते हैं तो आपको थोड़ा सा खुले दिमाग का बनना पड़ेगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 17 है. कर्ज की चिंता कम होगी। अपने काम से काम रखें। पूर्व में किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम देखने को मिलेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज अपको प्रोफेशनल लाइफ में बदलाव आ सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 21 है. यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। क्रोध पर संयम आवश्यक है। आपको कई आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अपने आप उस जगह मत लगाइए जहां पर उर्जा वेस्ट होती हो. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 2 है. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज, परिवार में आदर मिलेगा। नई योजना में लाभ प्राप्ति के योग हैं। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी।