स्वाभाविक रूप से नेतृत्व की क्षमता पाई जाती है आज जन्मे लोगों में

Uncategorized

uFARRUKHABAD : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 27 फरवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।

मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

[bannergarden id=”8″]

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित विवाह के बंधन में बंधेंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहयोग देना होगा। नौकरीपेशा लाभान्वित होंगे। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। बेरोजगारों को खुशखबरी मिलेगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे। समय का सदुपयोग कर कार्य में सफलता पाएंगे। राजनैतिक व्यक्तियों के लिए समय उपयोगी साबित होगा।

मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* काका हाथरसी
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह

राशिफल 27 फरवरी 2013, बुद्धवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अगर आपकी आलोचना हो रही है तो घबराइए मत आप सही जा रहे हैं. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 1 है. मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आप जिस डील में शामिल है उससे बेहतर डील आपको मिल सकती है. आपका लकी ग्रीन और लकी नंबर 4 है.  धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यावहारिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ-लालच से बचें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आक किसी रिलेशन में हैं उसमे आप एक अचानक उंचाई देख सकते हैं. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 3 है. रुका धन मिलेगा। व्यापार के विवादों का निपटारा होने की संभावना। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यसनों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

हाल ही में आपने अपने कॅरियर में बदलाव किया तो यह चीज आपके लिए सही है. आपका लकी रंग कार्बन ब्लू और लकी नंबर 11 है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान दें। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिल पाएगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप वित्तीय रूप से काफी अच्छा ग्रो कर सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 8 है. स्वयं का प्रभाव, अनुभवों का लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। नौकरी में इच्छित पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लकी है इसलिए आप कोई जॉब ढूढ सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 10 है. व्यावसायिक निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं दिखाएं। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊँचा करेगी। प्रवास में सावधानी रखना होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपने जो पीछे निवेश किए थे उसका लाभ फिलहाल मिल सकता है. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 5 है. व्यवसाय अच्छा चलेगा। समाज, परिवार में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्य में किया गया परिश्रम अनुकूल फल प्रदान करेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आपमें कठिनाइएयों को फेस करनी की कमाल की क्षमता है. आपका लकी रंग पीच और लकी नंबर 9 है. व्यापार में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। आय से अधिक व्यय नहीं करें। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

किसी के बहकावे में आने की अपेक्षा आप सबकुछ सोच समझ कर बाते करें. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 18 है . कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश जरूरी है। कई दिनों से रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं। क्रोध पर संयम रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

यह मान लेना समझदारी है कि आप हर एक जैसा उर्जावान फील नहीं कर सकते हैं. आपका लकी रंग सी ब्लू और लकी नंबर 7 है. लाभदायक समाचार प्राप्त हो सकेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य व सुविधाओं की ओर ध्यान दें। आमदनी बढ़ेगी। नवीन कार्य में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप किसी बहस में न पड़े बहुत ही अच्छा है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 20 है. कार्य की गति तीव्र होगी। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। आर्थिक कार्य में प्रगति होगी। अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए काम करें।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अपने कार्यस्थल पर आज आप किसी भी तरह की समस्या से बचने की कोशिश कीजिएगा. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 12 है. कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। खान-पान पर संयम रखें। रुका धन मिलेगा।