सचिन ने लोहिया प्रतिमा से किया आलू की समस्या के समाधान का वादा

Uncategorized

sachin yadav loveफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के होमगार्ड एवं पीआरडी मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव लव को जनपद से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद पहली बार जनपद में पधारे सचिन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। सपा समर्थकों सचिन यादव को हाथों हाथ लेते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। सचिन यादव ने लोहिया मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान कहा कि आलू की समस्या का शीघ्र निदान किया जायेगा।
[bannergarden id=”8″]
सचिन यादव लव के प्रथम आगमन पर सपाई फूले नहीं समाये। सपाइयों ने कमालगंज से ही सचिन यादव लव का फूल मालाओं से स्वागत करना शुरू कर दिया। आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर सचिन यादव ने माल्यार्पण कर कहा कि वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के इस भरोसे को बरकरार रखेंगे। अकेले किसी भी लड़ाई को जीतना मुस्किल है। इसलिए कार्यकर्ताओं को जीतोड़ मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में आलू का उत्पादन भारी मात्रा में होता है, लेकिन वर्तमान केन्द्रीय विदेश मंत्री ने कई बार फर्रुखाबाद जनता को आलू उत्पादन की खपत जनपद में ही करवाने का भरोसा दिलवाया था। लेकिन सरकार का पूर्रा कार्यकाल हो जाने के बाद तक आलू से सम्बंधित कोई भी कारखाना जनपद में नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां तक सम्भव हुआ, चुनाव से पहले ही इस समस्या का निदान करने का प्रयास किया जायेगा।