तफ्तीश के नाम पर पुलिस ने घर में घुसकर नगदी जेबर लूटे, विधायक की घुड़की पर जेबर वापस

Uncategorized

loot1फर्रुखाबाद: शुक्रवार रात्रि कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महरूपुर रावी में हुई सूदखोर की हत्या की तफ्तीश के नाम पर बीती रात कमालगंज थाना पुलिस ने राजेपुर सरायमेदा में तैय्यब नामक युवक के घर पर धावा बोलकर न केवल महिलाओं व बच्चों से अभद्रता की वरन घर में रखा नगदी व जेबर भी लूट ले गये। रविवार प्रातः ग्रामीणों के जनाक्रोष को देखते हुए सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने जब कड़ा रुख अपनाया तो पुलिस ने जेबर तो तत्काल वापस कर दिये और नगदी बाद में वापस करने का आश्वासन देकर जान छुटाई। घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष कमालगंज नन्हेंलाल ने बताया कि जेबर पीड़ित परिवार की पहचान के लिए लाये थे। जिन्हें वापस कर दिया गया है।

विदित है कि शुक्रवार रात्रि ग्राम महरूपुर रावी स्थित एक jebarसूदखोर के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। पीड़ित के परिजनों ने हत्या के अतिरिक्त लूटपाट किये जाने का भी आरोप लगाया था। थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित हुए इस जघन्य हत्याकाण्ड का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस शक के आधार पर लोगों को पकड़ने और छोड़ने के धन्धे में जुटी है। बीती रात कमालगंज पुलिस ने ग्राम राजेपुर सरायमेदा स्थित एक युवक तैय्यब के घर पर धाबा बोला। बिना सूचना के घर के अन्दर घुसे पुलिस वालों ने न केवल महिलाओं के साथ मारपीट की वरन अलमारियों में रखे जेबर व लगभग 30 हजार रुपये से अधिक की नगदी भी लूट ली। जिससे गांव में आक्रोष फैल गया। रविवार को प्रातः ग्रामीणों ने कमालगंज bheedस्थित बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में पहुंचकर सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी का घेराव कर लिया। ग्रामीणों के आक्रोष को देखकर विधायक ने थाना पुलिस पर लगाम कसी। विधायक की घुड़की के बाद थाना पुलिस ने जेबर व 4 हजार 300 रुपये वापस कर दिये। परन्तु शेष रुपये बाद में वापस करने की बात कहकर फिलहाल अपनी जान छुड़ा ली है। पकड़े गये युवक तैय्यब को भी पुलिस ने छोड़ दिया है।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कमालगंज नन्हेंलाल यादव ने बताया कि शक के आधार पर तैय्यब के घर पर छापा मारा गया था। लूट से इनकार के बावजूद वह घर में घुसने के लिये किसी वारंट की मौजूदगी के सवाल को टाल गये। मृतक के परिजनों को दिखाने के लिए जेबर लाये गये थे। पहचान न होने पर जेबर वापस कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान से जेबर बरामद कर लिये गये हैं। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।