बारात से लौट रही मारुति वैन टकराने से दो की मौत, आधा दर्जन घायल

Uncategorized

ranjeet, s familyफर्रुखाबाद: थाना कंपिल क्षेत्र के निवासी कुछ लोग पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के कस्बा अल्लागंज बारात में गये थे। जहां वापस आते समय रामगंगा पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन टकरा गयी। जिससे वैन मालिक सहित दो की मौत हो गयी और आधा दर्जन घायल हो गये।

कंपिल क्षेत्र के मोहल्ला सुखलान निवासी अनुपेश पुत्र रामऔतार की बारात अल्लागंज में गयी थी। जिसमें थाना क्षेत्र के बाराथर निवासी 28 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र लालाराम शाक्य अपनी मारुति वैन संख्या यूपी 76एन 5192 को लेकर बारात में शामिल होने गया। वापसी में दावत इत्यादि खत्म करके धर्मेन्द्र के साथ तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग वापस आ रहे थे। तभी राजेपुर क्षेत्र के रामगंगा पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी। जिससे चालक अर्जुन सिंह के अलावा 20 वर्षीय रंजीत शर्मा पुत्र रामविलास निवासी सुखलान कंपिल, 26 वर्षीय राजीव पुत्र रामकृष्ण निवासी चौधरियान कंपिल, 24 वर्षीय रिंकू पुत्र राधेश्याम निवासी मोहल्ला सुखलान कंपिल, 17 वर्षीय रचित पुत्र संजीव निवासी नगला सीताराम, काशीराम नगर, 16 वर्षीय कुलदीप पुत्र मुन्नालाल निवासी गंगा टोला कंपिल, विकास पुत्र बालकृष्ण निवासी बारापत्थर कंपिल घायल हो गये।

[bannergarden id”8″]

जिसमें अर्जुन सिंह, रंजीत शर्मा व राजीव की हालत नाजुक थी। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के द्वारा लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह व रंजीत को मृत घोषित कर दिया और राजीव की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। विकास को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन वह उपचार के दौरान चला गया। बाकी घायलों ने अपना प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राजेपुर ए के सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हो गयी थी। पुलिस मौके पर भी गयी लेकिन अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है और न ही मृतकों के परिजनों ने कोई तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।