स्वभाव से अत्यंत शंकालु होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

images111फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। दो और नौ आपस में मिलकर ग्यारह होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।[bannergarden id=”8″]

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009 , 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2, 11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
*अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 29 जनवरी 2013, मंगलवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपका दिल काफी खुबसूरत है, आज आप दूसरों की काफी मदद करने वाले हैं. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 7 है. महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। विरोधी भी योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर आपको कोई परेशानी है तो आपकी इच्छा शक्ति सबकुछ सही कर देगी. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 3 है. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

हर मसले का हल अकेलापन नहीं होता, अगर आप किसी से अपनी बाते साझा करें तो जरूर करें. आपका लकी रंग डार्क ब्लू लकी नंबर 5 है. कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट कर पाएंगे। व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपने क्लोज वन से बनाकर रखिए, जरूरत पर आपके काम आएंगे. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 9 है. आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। यात्रा सुखद एवं सफलता देने वाली होगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपके रुके हुए काम पुरे हो सकते हैं. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 18 है. पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपकी वह भी तारिफ करेंगे जो आपको पसंद नहीं करते. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 14 है. क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप काफी जल्दबाजी में रहेंगे और काफी जजबाती भी रहेंगे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 15 है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर हो सकेंगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आप प्रकृति से प्यार करने वालो में से हैं, इसलिए कही पिकनिक पर आज आप जा सकते हैं. आपका लकी रंग ब्राउंन और लकी नंबर 8 है.अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। वाणी पर संयम रखें। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

जो आपसे प्यार करते हैं उन्हे चोट नहीं पहुंचाइएगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 10 है. व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा मत कीजिएगा, आपके सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 2 है. कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी। अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आप आध्यातमिक भी हैं और व्यवहारिक भी इसलिए सोच समझकर कोई भी निर्णय लीजिएगा. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 16 है. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपको किसी पुराने दोस्त की बहुत ही याद आएगी इसलिए उसे जल्दी फोन कीजिए. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 7 है. नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।