भौतिकवादी व अदभुत शक्तियों के मालिक होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

uफर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 26 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्‍भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में जुलाई तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। जुलाई के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

[bannergarden id=”8″]मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाडिया
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

राशिफल 26 जनवरी 2013, शनिवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है, इसलिए आप जंक फूड को अपने आप से दूर रखें. आपका लकी रंग बेबी पिंक और लकी नंबर 4 है. आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार उत्साह बढ़ाएंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

सबकुछ आज व्यवस्थित रहेगा और आज आप व्यस्थ रहेंगे. आपका लकी रंग इंडिगो और लकी नंबर 8 है. व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

कुछ समय अपने परिवार को दीजिए, बहुत ही अच्छा लगेगा. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 14 है. माता से विवाद हो सकता है। पारिवारिक सहयोग नहीं मिल सकेगा। बोलचाल, स्वभाव में क्रोध, चिड़चिड़ाहट रहेगी। आर्थिक मामले उलझेंगे।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आपकी किसी बहुत पुराने से दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आपका लकी रंग रेड लकी नंबर 12 है. सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने का योग बनेगा। आसानी से काम होने की स्थिति नहीं रहेगी। वैचारिक असंतोष रहेगा। व्यापारिक सौदे आपके पक्ष में नहीं हो पाएंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज का दिन आनंद लेने का है, शॉपिंग भी आप जा सकते है. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 34 है. दांपत्य जीवन सुखद। उत्तेजना पर संयम रखें। पूर्व नियोजित काम समय पर होंगे। संतान की तरक्की होगी। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

पुराने संबंध की वजह आज आपको समस्या हो सकती है. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 25 है. व्यापारिक जवाबदारी, प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। पराक्रम में वृद्धि से परिवार एवं समाज दोनों क्षेत्रों के कार्य पूर्ण हो सकेंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

किसी भी चीज के लिए शो ऑफ मत करें. आपका लकी रंग लाइट ब्लू और लकी नंबर 16 है. जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता बनेगी। कार्य में नीरसता की समाप्ति तथा उत्साह की वृद्धि होगी। दूसरों के कारण कष्ट हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अपने ज्ञान का सदउपयोग कीजिए, सफलता आज आपके साथ रहेगा. आपका लकी रंग स्टील ग्रे और लकी नंबर 7 है. सावधानी से अनिष्ट दूर होंगे। नौकरी में नवीन पद की प्राप्ति की संभावना है। योग्यता, अनुभवों से कार्य करना होगा। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपने किसी खूबी के चलते किसी को आप आकर्षित कर सकते हैं. आपका लकी रंग क्रीम और लकी नंबर 12 है. कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपसी विचार-विमर्श, सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। निवेश के अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें।

 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप अपने आस-पास चतुर लेगों से सावधान रहें. आपका लकी रंग सी ग्रीन और लकी नंबर 27 है. तात्कालिक समस्याओं के समाधान के योग हैं। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अधिकारी, कर्मचारियों के मध्य आपका महत्व बढ़ेगा। आवास की समस्या हल होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप कुछ अच्छे काम करें, अपनी हॉबी फॉलो कर सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 33 है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्य-व्यवसाय में इच्छित स्थिति, लाभ होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की उन्नति-प्रगति होगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपको किसी काम के लिए रिवार्ड मिल सकता है. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 9 है. कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में संभव। प्रतिष्ठित व्यक्ति से संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य सरलता से बनेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।