जीजा के घर जा रही युवती को रंजिश में गोली मारी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद मैनपुरी के भोगांव अलीपुर पट्टी निवासी 16 वर्षीय युवती अलका पुत्री सुरेन्द्र सिंह राठौर को उस समय कुछ लोगों ने घेर कर गोली मार दी जब वह अपने जीजा के घर जा रही थी। मौके पर पुलिस पहुंची।

विदित हो कि दो वर्ष पूर्व अलका के चाचा मुन्ना के 18 वर्षीय पुत्र शिवम का अपहरण हो गया था। जिसमें मुन्ना ने अलका के भाई अमित के अलावा गांव के ही राजू, संजू, भूरे के अलावा कई अन्य लोगों के नाम अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसके बाद यह सभी लोग जेल भी गये। बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। वहीं दो माह बाद मुन्ना का पुत्र सुरेन्द्र वापस आ गया था। लेकिन आरोपियों पर मुकदमा अभी भी चल रहा है।
[bannergarden id=”8″]
घायल युवती अलका ने बताया कि वह अपने भाई अमित के साथ बाइक से कायमगंज के उलियापुर निवासी बहनोई नरेन्द्र के घर जा रही थी। तभी रास्ते में मेरापुर थाने के अन्तर्गत उनासी गांव के पास अमित लघु शंका करने के लिए रुका। अलका भी लघु शंका के लिए चली गयी। बाइक सड़क पर ही खड़ी थी। अलका पहले निवृत्त होकर वापस आ गयी। तभी फिरोजी कलर की वैगनआर के साथ कुछ बाइक सवारों ने अलका को अकेला देखकर घेर लिया और अमित के साथ ही अपहरण के मामले में जेल गये राजू ने अलका पर तमंचे से फायर झोंक दिया। अलका ने बताया कि राजू के साथ गांव के ही संजू, मुन्ना भी थे। जिन्होंने राजू को भरोसा दिया है कि वह अगर अमित को मार दे तो अपहरण का मुकदमा वापस ले लेंगे। अलका के अनुसार गोली अमित पर चलायी थी। लेकिन अलका बीच में आ गयी। जिससे उसके हाथ में गोली लगी।

गोली लगते ही अलका मोटरसाइकिल छोड़कर भाग खड़ी हुई और पास के ही गांव उनासी के पास बने एक ट्यूबवेल पर पहुंच गयी। उसी दौरान सड़क से प्राइवेट बस गुजरी। जिसे देखकर हमलावर भाग गये। सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अलका को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।