शारीरिक रूप से कमजोर लेकिन आकर्षक होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 20 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 20 जनवरी 2013 रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप किसी संबंध में शामिल हो सकते हैं . आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर  10 है. धैर्य व संयम आपको सफलता देगा। नया परिचय लाभदायक रहेगा। चोरों से सतर्क रहना चाहिए। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्या हल होगी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपको जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत है, इससे आपका दिन बढ़िया जा सकता है. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउन और लकी नंबर 22 है. संपत्ति संबंधी कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहेंगे। संतान के कार्यों और व्यवहार से कष्ट होगा।

मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope)

आज थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन नए संबंध बनाने के लिए आज का दिन अच्छा है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 32 है. आय-व्यय में संतुलन रहेगा। कष्ट से मुक्ति का योग बनेगा, जिससे जीवन में गति आएगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। वाणी पर संयम जरूरी है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको किसी विषय पर शंका या संदेह हो सकता है लेकिन आप उसका हल निकालने में सफल रहेंगे. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 16 है. परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। सद्भाव से किए गए पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा। दुस्साहसपूर्ण कामों से दूर रहना चाहिए।

सिंह राशिफल ( Leo Horoscope)

आज आपको रुटीन से अलग रहकर काम करने का मौका मिलेगा. आपका लकी रंग  ऑरेंज और लकी नंबर 7 है. दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आय से ज्यादा व्यय नहीं करें।

कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope)

आज अप्रत्याशित चीजे आपके जीवन में हस्तक्षेप कर सकती है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 22 है. मानसिक अस्थिरता दूर करें और कार्यों को समय पर करने का प्रयास करें। पारिवारिक वातावरण असंतोषकारक रहेगा। कामकाज मध्यम रहेगा। धन की तंगी रह सकती है।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप किसी के साथ उत्साहपूर्वक कुछ पल बिता सकते हैं. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 4  है. जीवनसाथी से विवाद, मतभेद होंगे। स्वाभिमान व अहंकार में अंतर रखने का प्रयास करें। कार्य में नुकसान से मनोबल कमजोर होगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आप किसी लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं ऐसे में आपको योजना की जरूरत है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 29 है. घर-परिवार में अस्वस्थता रहेगी। धन का प्रबंध करने में कष्ट होगा। अधिकारी असहयोग करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। व्यापार में हानि की आशंका है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप कुछ नया चीज हासिल कर सकते हैं. आपका लकी नेवी ब्लू और लकी नंबर 24 है. धन संपत्ति के कामों में प्रबल सफलता मिलने के योग हैं। विवादों से दूर रहें। कार्य करने की स्थिति में सुधार एवं गुणात्मकता आएगी। संबंधियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आप पुरानी यादों में खोए रहेंगे. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 20  है. अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्यों में लाभ की संभावना है। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। क्रोध न करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

बहुत सोच समझकर काम कीजिएगा क्योंकि आपके जिंदगी में कोई प्रभावशाली व्यक्ति आने वाला है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 15 है. भाग्यवश लाभ होगा और ख्याति भी मिलेगी। खान-पान में अनियमितता से कष्ट हो सकता है। व्यापार में आपकी कल्पना के अनुसार परिणाम आएंगे। यात्रा सफल होगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 38  है. मित्रों एवं सहयोगियों पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। कार्य पेंडिंग रहेंगे। व्यापार के निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार में कोई समस्या आ सकती है।