मिस यूपी प्रतियोगिता में भाग्‍यश्री व ओसीन बिकनी पहनने को तैयार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आगामी 21 जनवरी को शहर में होने जा रही ‘‘मिस यूपी प्रतियोगिता’’ में हिस्सा लेने की इच्छुक आधा दर्जन में से मात्र दो प्रतिभागियों ने ही बिकनी पहनने की सहमति दी है।
मिस उत्तर प्रदेश कन्टेस्ट एसोसिएशन को भेजे इन्ट्री फार्म एवं आन लाइन आडीशन के दौरान एकत्र तथ्यों के अनुसार प्रतियोगिता मेें भाग लेने के लिए प्रियंका श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, ओसीन तिवारी, गोरी शर्मा, दिव्यांशी आर्या, भाग्य श्री अरोरा एवं सना खान ने आवेदन किया है। एसोसिएशन के पास प्रतिभागियों के फोटोग्राफ एवं वीडियोक्लिपिंग्स भी पहुंच गये हैं। इन्ट्री फार्मस के साथ दिये गये सहमति पत्रों के अनुसार इनमें से केवल ओसीन तिवारी व भाग्य श्री अरोड़ा ने ही बिकनी पहनने की सहमति जतायी है। शेष ने बिकनी पहनने से मना कर दिया है। 19 वर्षीय प्रिया सिंह मुरादाबाद की रहने वालीं हैं व बीटेक कर चुकीं हैं। प्रिया सिंह की लम्बाई पांच फुट चार इंच व बजन 42 किलोग्राम है।

Sana Khan-जनपद गोंडा निवासी 20 वर्षीय सना खान पोस्टग्रेजुएट हैं। पांच फुट आठ इंच लम्बी सना खान का बजन 55 किलोग्राम है।
Divyanshi Arya-लखनऊ की रहने वाली दिव्यांशी आर्या बीकाम कर चुकीं हैं। उनकी लम्बाई पांच फुट चार इंच है।
Priyanka Srivastav-22 वर्षीय प्रियंका श्रीवास्तव जौनपुर की रहने वालीं हैं व बीसीए कर चुकीं हैं। जिनकी लम्बाई पांच फुट तीन इंच व बजन 45 किलोग्राम है।
Gori Sharma-22 वर्षीय गोरी शर्मा मुजफ्र नगर की रहने वाली हैं। पांच फुट चार इंच लम्बाई के साथ इनका बजन 40 किलोग्राम है।
Oseen Tiwai-21 वर्षीय ओसीन तिवारी लखनऊ की रहने वाली हैं व बीएससी फाइनल की स्टूडेंट हैं। 5 फुट दो इंच की लम्बाई के साथ उनका बजन 46 किलोग्राम है।
Bhagya Shree-सैन्य अधिकारी की पुत्री भाग्यश्री अरोरा पड़ोसी जनपद कन्नौज के छिबरामऊ की रहने वाली हैं। 20 वर्षीय भाग्य श्री की लम्बाई 5 फुट चार इंच व बजन 52 किलोग्राम है।