आशावादी होने से परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 10 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आशातीत सफलता मिलेगी। शासकीय कार्य बनेंगे। प्रशासनिक सेवाओं में सफलता मिलेगी। सर्विस वाले सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति के आसार है। मानसिक बैचेनी दूर होगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता पाएंगे। अविवाहितों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सूर्य जब मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु व मीन में आएगा तब-तब सफलता में वृद्धि के अवसर अधिक है।

मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* सिकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

राशिफल 10 जनवरी 2013, गुरुवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप सबकी सुने लेकिन करे खुद की करें. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 14 है. सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। संतान से सुख मिलेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपको जो भी मन कर रहा वह करें, इसी से आप बेहतर अनुभव करेंगे. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 1 है. मौके का लाभ उठा सकेंगे। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज के दिन आप धीरज रखिए, थोड़ा सा दयालु बनिए अच्छा दिन जाएगा. आपका लकी रंग वायलेट लकी नंबर 34 है. पारिवारिक समस्या हल होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अपने दोस्तो के साथ समय बिताइए और सोशल कीजिए. आपका लकी रंग सफेद लकी नंबर 22 है. व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। व्यापार मध्यम। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

थोड़ी परेशानी आज आपके तरीको में देखी जा सकती है लेकिन अपने आप को रोकिए मत. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 27 है. आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आपको अपने नजदीकी के लिए थोड़े से बलिदान देना पड़ेगा. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 10 है. अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपको बहुत ही सारी जिम्मेदारियां मिल सकती है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 2 है. आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

तनाव से आप थोड़ा सा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप सभी उभर जाएंगे. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउंन और लकी नंबर 30 है. व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कामकाज में मन लगेगा। प्रभावी वातावरण रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अपने काम से दूर रहकर थोड़ा सा अपने दिमाग को रिलेक्स दीजिए. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 17 है. दूसरों की मदद मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। बोलचाल में संयम रखें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

इस समय जरूरत है कि आप अपने लाइफ में थोड़ा बदलाव करें. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 31 है. प्रवास में सतर्कता आवश्यक। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज के दिन आप किसी को खुश करने की कोशिश कीजिए. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 18 है. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपको कुछ ऐसा सर्प्राइज मिलेगा जिससे आप खुश हो जाएंगे. आपका लकी रंग डार्क ब्लू और लकी नंबर 21 है. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है।