चार माह बाद पति के पास लौटी साढ़ू के साथ गयी तीन बच्चों की मां

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : चार माह पूर्व साढ़ू के साथ गयी पत्नी आखिरकार घर पति के पास वापस आ गयी। चार माह पूर्व तीन बच्चों की मां पति और बच्चों को छोड़कर बहनोई के घर जाने के पश्चात् जब वापस पति के घर नहीं आयी तो पत्नी वियोगी पति ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी को पुनः हासिल करने के लिए पुलिस से गुहार लगायी थी।
सोमवार को पुलिस ने महिला कृष्णा देवी पुत्री माखनदास को उसके बहनोई रामरतन पुत्र सोनपाल निवासी भरतपुर थाना सोंरों जिला कासगंज से बरामद कर पुलिस ने उसे उपजिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल के समक्ष पेश किया। इस दौरान महिला के पति रामेश्वर दयाल पुत्र रामप्रसाद निवासी चौखडिया ने बताया कि उसकी शादी सन् 1998 में घोडा मारा गंगासागर राजस्थान से हुयी थी। मेरी पत्नी मेरे तीन पुत्र हैं। लगभग चार माह पूर्व मेरी कृष्णा देवी घर से अपने बहनोई रामरतन के घर भरतपुर थाना सोंरों घूमने फिरने चली गयी थी। जाने के लगभग एक माह बाद जब मेरी पत्नी घर नहीं आयी तो मै उसे बुलाने गया। तो मेरे साडू रामरतन ने भेजने से मना कर दिया। साडे रामरतन अपने बडे भाई चरनसिंह के साथ कृष्णा देवी का विवाह करना चाहता था। जिसके चलते उसने मेरी पत्नी को मेरे साथ भेजने से मना कर दिया था। रामेश्वर दयाल ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व कोतवाली कायमगंज में एक लिखित शिकायती पत्र दिया था तथा उपजिलाधिकारी से भी इस सम्बन्ध में गुहार लगायी थी। पुलिस ने सोमवार को महिला कृष्णा देवी को उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया। जहां महिला ने अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा कि मै अब अपने पति व बच्चों के साथ रहूंगी। इसके बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति रामेश्वर दयाल के साथ भेज दिया।