अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 जनवरी को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 6 जनवरी को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।

6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान

राशिफल 06 जनवरी, 2013 रविवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपने आप को थोड़ा सा आत्‍मविश्‍लेषण करने की जरूरत है. आपका लकी कलर है मोव और लकी नंबर 21 है.अनुभवों का लाभ मिलेगा। नौकरी में उत्साह रहेगा। कानूनी मामलों में समय का ध्यान रखें। घर में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी लाइफ सही दिशा में नहीं जा रही तो बहुत हद तक गलती आपकी है. आपका लकी कलर है इंडिगो और लकी नंबर 14 है. नए संबंध बनेंगे। पारिवारिक दृष्टि से दिन मध्यम रहने की संभावना है। विरोधी काम बिगाड़ने की चेष्टा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपने आप को सुधारने के लिए आज आपको काफी अवसर मिलेंगे . आपका लकी कलर ब्राउन और लकी नंबर 33 है. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। आजीविका में अपने लाभ की ओर प्रयत्नशील रहें। कामकाज के अवरोध दूर होंगे। सत्कार्यों में मन लगेगा।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अगर आप सावधान नहीं रहे तो गलतफहमी की वजह से भ्रम पैदा हो सकते है. आपका लकी कलर ब्लैक और लकी नंबर 7 है. अर्थ के लेनदेन में सफलता मिलेगी। समय का दुरुपयोग न करें। आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। संतान के कार्यों पर नजर रखना होगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप कुछ जल्दबाजी कर सकते हैं. आपका लकी कलर रेड और लकी नंबर 18 है. सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पठन-पाठन की ओर रुझान रहेगा। सद्भाव से किए गए पुरुषार्थ का प्रतिफल मिलेगा।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपको इस वक्त सिर्फ एक समस्या हो सकती है वह है रोमांस करने के लिए बहुत सारे ऑफसन. आपका लकी कलर ब्लू और लकी नंबर 9 है. दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। राज्य पक्ष के कामों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक अस्थिरता दूर करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

थोड़ी समस्या के लिए तैयार रहिए, आपका पार्टनर नाराज हो सकता है. आपका लकी कलर टर्कॉइज़ और लकी नंबर 16 है. कार्यों को समय पर करने का प्रयत्न करें। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अपने भवनाए दबाने की कोशिश मत कीजिए, उसे जाहिर होने दे . आपका लकी कलर रेड और लकी नंबर 35 है. परिवार में शुभ कार्य का निर्णय होगा। धैर्य व सहनशील वृत्ति आपको उन्नति की पराकाष्ठा पर ले जा सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपने आप को काफी स्पष्ट रूप से कमुनिकेट करने में सक्षम रहेंगे. आपका लकी कलर आई ग्रीन और लकी नंबर 1 है. जल्दबाजी में काम न करें। सामाजिक स्थिति अच्छी एवं कार्यक्षेत्र विस्तृत होगा। व्यावसायिक बाधाएं प्रयासों से दूर होंगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

इस समय आपको बाहर के स्रोतो से काफी वित्तीय सहायता मिल सकती है . आपका लकी कलर पिंक और लकी नंबर 3 है. दूसरों पर बहुत अधिक विश्वास न करें। किसी भी कार्य के लिए स्व-विवेक से सोच-समझकर निर्णय लें। आमदनी के अनुरूप खर्च करें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आपके पास्ट में किए गए निवेश आपको इस महीने काफी लाभ पहुंचा सकते हैं. आपका लकी कलर येलो  और लकी नंबर 2 है. नए संबंध लाभकारी होंगे। व्यावसायिक सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की चर्चा होगी। नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अगर आप अपनी बुद्धि का का सदपयोग करें तो बहुत सारी समस्याओं से पार पा सकेंगे. कोशिश करके देखिए. आपका लकी कलर सफेद रंग और लकी नंबर 10 है. व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। आपसी मामलों को सावधानी से हल करना होगा।