राइफल फेंकने के मामले में दो जवान गिरफ्तार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीते 25 दिसम्बर की शाम कमालगंज रेलवे स्टेशन के निकट एस एस बी जवानों की मैग्जीन व जैकिट मिलने के बाद हरकत में आये जीआरपी व एस एस बी ने जांच जीआरपी फर्रुखाबाद को सौंप दी थी। बीते दिन ही एस एस बी के दो जवानों के नाम प्रकाश में आये थे। शुक्रवार देर शाम एस एस बी ने दो जवानों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।

जीआरपी थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने जांच के दौरान दोषी पाये गये एस एस बी के जवान सूर्य कुमार सूत पुत्र सुरेन्द्र सूत सीपी संख्या 70100795 व जवान रत्नाकर पुत्र भूपेन्द्र अजयूं सीपी संख्या 090620249 निवासी लखीमपुर खीरी को दोषी पाया था। जिसके चलते जीआरपी प्रभारी ने एस एस बी कमांडर आर एस नेगी को दोनो जवानों को उनकी सुपुर्दगी में देने के लिए पत्र लिखा था। जीआरपी के पत्र को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार देर शाम एस एस बी के एएसआई हरीश पपनोई ने लोहिया अस्पताल में दोनो जवानों का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद दोषी जवान रत्नाकर व सूर्य कुमार को जीआरपी थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

फर्रुखाबाद जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने फिलहाल आरोपी दोनो जवानों की सुपुर्दगी उन्हें मिलने की पु़ष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि एस एस बी शनिवार को दोनो जवानों को उनके सुपर्द कर सकती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कराये जाने की उन्हें जानकारी नहीं है।