शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस का 128वां स्थापना दिवस

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष में शहर कांग्रेस कमेटी ने मसेनी स्थित कांग्रेस नेता डालचंद कठेरिया के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विदित है कि 28 दिसम्बर 1885 में सर ओ ह    ्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी। जिसका आज 128वां स्थापना दिवस होने पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में हुई बैठक में कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। जिसमें कहा गया कि कांग्रेस ने देश की अनेकता को एकता में बांधने का प्रयास किया है। पुन्नी शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर किया है। जिसके लिए वह बधाई की पात्र है।

इस दौरान शिवआशीष तिवारी, अभिषेक सारस्वत, वरुण शुक्ला, मोहित गुप्ता, संजीव कटियार, खुशबू कठेरिया, शुषमा, नन्हींदेवी, निर्मला, अजय निराला, मिथलेश, संतोष देवी, रानी देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।