कठोर वाणी व उग्र स्वर वाले होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 26 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्‍भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष :1971, 1980, 2006, 2008, 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में जुलाई तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। जुलाई के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* जावेद अख्तर
* शबाना आजमी
* रवीना टंडन
* सुभाष घई

राशिफल 26 दिसंबर, 2012 बुद्धवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अपने आप को थोड़ा सा आत्‍मविश्‍लेषण करने की जरूरत है. आपका लकी कलर है मोव और लकी नंबर 21 है. नई योजनाओं का सूत्रपात हो सकता है। मानसिक शांति से प्रसन्नता बढ़ेगी। आर्थिक कार्य बिना बाधा के पूरे होने के योग हैं।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपकी लाइफ सही दिशा में नहीं जा रही तो बहुत हद तक गलती आपकी है. आपका लकी कलर है इंडिगो और लकी नंबर 14 है. स्थायी संपत्ति संबंधी समस्या का समाधान होगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

अपने आप को सुधारने के लिए आज आपको काफी अवसर मिलेंगे . आपका लकी कलर ब्राउन और लकी नंबर 35 है. वाणी पर नियंत्रण रखें। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। खान-पान की गड़बड़ी से पेट की परेशानी हो सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

अगर आप सावधान नहीं रहे तो गलतफहमी की वजह से भ्रम पैदा हो सकते है. आपका लकी कलर ब्लैक और लकी नंबर 7 है. महत्वपूर्ण कार्यों में प्रयास करने पर सफलता के योग हैं। मनोकांक्षा की पूर्ति होगी। पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ेगी। संतोषप्रद वातावरण रहेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आप कुछ जल्दबाजी कर सकते हैं. आपका लकी कलर रेड और लकी नंबर 18 है. रुके कामकाज, लेन-देन में सुधार की संभावना है। कार्य स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक विवादों को निपटाने में देर न करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपको इस वक्त सिर्फ एक समस्या हो सकती है वह है रोमांस करने के लिए बहुत सारे ऑफसन. आपका लकी कलर ब्लू और लकी नंबर 9 है. सामाजिक प्रशंसा एवं यश बढ़ेगा। स्वाध्याय में रुचि जागृत होगी। आर्थिक करार, लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में नए और लाभकारी अनुबंध होंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

थोड़ी समस्या के लिए तैयार रहिए, आपका पार्टनर थोड़ा सा इरैशनल हो सकता है. आपका लकी कलर टर्कॉइज़ और लकी नंबर 16 है. अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। खर्चों में कमी आवश्यक है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अपने भवनाए दबाने की कोशिश मत कीजिए . आपका लकी कलर सी ग्रीन और लकी नंबर 35 है. व्यापारिक यात्राएं हो सकती हैं। विलास सामग्री पर व्यय होगा। जीवन के प्रति आशावादी दृष्टिकोण रहेगा। कोर्ट-कचहरी, मुकदमे, विवाद आदि में सतर्कता रखना होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपने आप को काफी स्पष्ट रूप से कमुनिकेट करने में सक्षम रहेंगे. आपका लकी कलर आई ग्रीन और लकी नंबर 1 है. आजीविका के क्षेत्र में लाभकारी परिवर्तन के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में वांछित सफलता मिलने की संभावना है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

इस समय आपको बाहर के स्रोतो से काफी वित्तीय सहायता मिल सकती है . आपका लकी कलर पिंक और लकी नंबर 3 है. प्रयत्नों के बावजूद असफलता मिलने के योग हैं। यात्रा कष्टप्रद रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। व्यर्थ कार्यों में ऊर्जा की बर्बादी होने से मन दुःखी रहेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आपके पास्ट में किए गए निवेश आपको काफी लाभ पहुंचा सकते हैं. आपका लकी कलर वर्मीलियन और लकी नंबर 2 है. भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति या खरीदी के योग हैं। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यावहारिक दक्षता बढ़ाना होगी। चोरों से सावधान रहें’

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अगर आप अपनी बुद्धि का का सदपयोग करें तो बहुत सारी समस्याओं से पार पा सकेंगे  आपका लकी कलर हल्का सफेद रंग और लकी नंबर 12 है. गुप्त विरोधियों से सावधान रहें। भाइयों एवं रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही नहीं रखें।