विजय दिवस: 93 हजार सैनिकों के साथ पाकिस्‍तानी जनरल के आत्‍मसमर्पण की वर्षगांठ 16 को

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारत- पाकिस्तान युद्ध में भारत को 16 दिसम्बर के दिन ऐतिहासिक विजय प्राप्त होने के उपलक्ष में फतेहगढ़ स्‍थित राजपूत रेजीमेंट में धूमधाम से विजय दिवस मनाया जायेगा।

राजपूत रेजीमेंट सेन्टर के करियप्पा काम्पलेक्स में 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद वीर जवानों की याद में अमर जवान ज्‍योति पर पुष्पचक्र अर्पित किया जायेगा। कार्यक्रम में जनपद के भूतपूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया है। भारत – पाकिस्तान के ऐतिहासिक युद्ध में भारत को विजय दिलाने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जायेगी।

16 दिसंबर 1971 को इतिहास की एक अभूतपूर्व घटना हुई थी। इस दिन पूर्वी पाकिस्तान (आज का बंगलादेश) की राजधानी ढाका में पाकिस्तान की पूर्वी आर्मी कमांड के कमांडर सैनिकों के साथ नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय पूर्वी सेना कमान अध्यक्ष जनरल जेएस अरोड़ा के सामने आंखों में आंसू लिए हथियार डाले थे।