अज्ञात व्यक्ति की दुर्घटना में मौत, हत्या की आशंका

Uncategorized

फर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद के पास शुक्रवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। व्यक्ति के सिर पर चोटों के निशान देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत किसी वाहन के टक्कर मारने से हुई है। वहीं हत्या की भी आशंका जतायी जा रही है।

शुक्रवार को सुबह स्टेशन के पास स्थित बिजली के पास एक व्यक्ति का शव देखा गया। व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल की थी व सिर में चोट लगने से खून भी बह रहा था। लोगों को समझते देर नहीं लगी कि व्यक्ति को किसी वाहन चालक ने टक्कर मार कर घायल किया होगा। शव की सूचना तत्काल जीआरपी थाना पुलिस को दी गयी। जीआपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। व्यक्ति की पहचान न हो पाने से शव पहचान के लिए रखवा दिया गया था।

व्यक्ति के हाथ पर मुन्नालाल नाम लिखा है। सफेद व नीली धारीदार स्वेटर पहने था। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल होने से मौत हुई है। वहीं हत्या की भी आशंका जतायी जा रही है।

शव की पहचान मुन्नालाल नागर के रूप में उसके पुत्र सुनील ने पहचान कर ली। मुन्नालाल नबावगंज के ग्राम ढुइंया का निवासी है। तीन दिन पहले अलीगंज एटा गया था। जहां से आया था। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मुन्नालाल की मौत अत्यधिक रक्तश्राव होने से 18 घंटे पहले  हुई है।