लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है आज जन्मे लोगों में

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 14 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 दिसंबर को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50

शुभ वर्ष : 1932,1955, 2003, 2005, 2009, 2012, 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 5, 14, 23 है उनके लिए यह वर्ष उत्तम कहा जा सकता है। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सफलता पाने में समर्थ होंगे। लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुखद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति संतोषजनक वातावरण पाएंगे। आर्थिक, पारिवारिक समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम ही रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी बनेंगे। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।

आज जन्‍में विशेष व्‍यक्‍ति

– भारतीय सिनेमा के शो मैन- राज कपूर (14 दिसम्बर 1924)

-भारत के पहले टेनिस स्टार- विजय अमृत राज (14 दिसंबर 1953)

मूलांक 5 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* बाबासाहेब आंबेडकर
* संजय गांधी
* सुभाषचन्द्र बोस
* शेक्सपीयर
* अभिषेक बच्चन
* रमेश सिप्पी
* भाग्यश्री

राशिफल 14 दिसंबर 2012, शुक्रवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आपने अपने जीवन के बारे सोचा है वह जल्दी सच होने वाला है. आपका लकी रंग रोज रेड और लकी नंबर 21 है. आर्थिक तंगी होने से काम में मन नहीं लगेगा। किसी से कहा-सुनी हो सकती है। व्यापार में रुकावटें आएंगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। जोखिम जमानत के कामों से दूर रहें।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज अतिरिक्त उर्जा आपको सुपरएक्टिव रखेगी. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 5 है. स्वयं के परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

हर समय काम करना सही नहीं है थोड़ा समय अपने लिए भी निकाले. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 18 है. व्यावसायिक समस्याओं से परेशानी बढ़ेगी। व्ययों में कमी का प्रयास करना होगा। समाज में आपके कार्यों की आलोचना हो सकती है।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

हर चीज में फायदा नहीं देखना चाहिए अच्छा रहेगा आप सेंटिमेंटल वेल्यू का भी ख्याल रखें. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 31 है. दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय से लाभ होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

यदि आपको अपने उपर भरोसा है तो हर टारगेट को प्राप्त कर सकते हैं. आपका लकी रंग मोव और लकी नंबर 8 है. रहन-सहन के स्तर में वृद्धि होगी। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। व्यवसाय में नई योजनाओं के शुभारंभ के योग हैं।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज आप कुछ पावरफुल महसूस करेंगे, लेकिन यह अस्थाई है. आपका लकी कलर जेड ब्लैक और लकी नंबर 2 है. साझेदारी के क्षेत्र में आपको सावधानी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य की समस्या रह सकती है। परिवार में कलह से मन खराब होगा।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आप जो भी सोच रहे हैं वह सब कुछ मिलेगा. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 7 है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की अनिश्चितता रहेगी। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान कम हो सकता है। आर्थिक तंगी के योग हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आपका स्वास्थ्य बढ़ियां स्थिति में है, इसको बरकरार रखिए. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 14 है.  बड़े व्यक्ति या जीवनसाथी की सलाह आर्थिक क्षेत्र में मदद करेगी। कानूनी मसले आपके पक्ष में निपट सकेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

अच्छा रहेगा आप मेडिटेशन के लिए भी समय निकाले. आपका लकी रंग ब्राइट रेड और लकी नंबर 19 है. वाणी संयमित रखें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। सुखद यात्रा होगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। संतान से सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आप व्यवहारिक सोचिए, परिवार की सभी समस्या खत्म हो सकती हैं. आपका लकी रंग वर्मिलियन और लकी नंबर 26 है. नौकरीपेशा लोगों को अचानक पदोन्नति मिलने के योग हैं। गलत सलाह से बचना चाहिए। स्थायी संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अकेले रहने के लिए यह अच्छा समय है, लेकिन यह ध्यान रखना कि अपने आप से दूर न हो. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 18 है. रुका पैसा प्राप्त होगा। संतान की चिंता दूर होने का योग है। कोई नया अनुबंध मिल सकता है। विद्या में सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक निवेश होने की संभावना है।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अपने पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं आप्. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 11 है. किसी से विवाद में न उलझें। जोखिम जवाबदारी के कामों में सावधानी रखना चाहिए। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।