कठोर वाणी व अदभुत शक्तियों के मालिक होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 8 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 8 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

शुभ दिनांक : 8 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 1971, 1980, 2006, 2008, 2015, 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 8, 17, 26 है उनके लिए यह वर्ष काफी कठिनाई भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय के मामलों में जुलाई तक जोखिम से बचें। नवीन कार्य योजनाओं में संभल कर चलना होगा। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। आर्थिक मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में सतर्कता रखना होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। जुलाई के बाद स्थिति में सुधार पाएंगे।

मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* गुरु नानक
* जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाडिया
* जावेद अख्तर
* धर्मेंद्र

राशिफल 08 दिसंबर 2012 शनिवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आप सावधान रहिए, आपके नजदीकी दोस्त आपके खिलाफ जा सकते हैं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 31 है. विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी होगी। व्यापार का क्षेत्र विस्तृत होगा। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। दूसरों की आलोचना से बचना जरूरी।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अपने दिमाग को तैयार कर लीजिए क्योकिं आज आपको यात्रा करना पड़ सकता है. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 7 है.भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। परिश्रम व लगन से कार्य करने पर अभीष्ट सिद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आप अपनी ज्ञान को अपने काम में प्रयोग कीजिए आपको सफलता जरूर मिलेगी. आपका लकी रंग सिल्वर लकी नंबर 11 है. आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वाद-विवाद को टालें। समय का दुरुपयोग नहीं करें। नई योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित होंगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज का दिन एक भावुक भरा रहने वाले, आपके पार्टनर के साथ बहस भी हो सकती है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 26 है.व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। प्रयत्न करने पर रुका पैसा प्राप्त होगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको सक्रिय रहकर अपने सारे काम खत्म करने होंगे. आपका लकी कलर ऑरेंज और लकी नंबर 29 है. दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी। व्ययों में कमी करें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आज का दिन बहुत ही सरल है, आप रिलेक्स कर सकते हैं. आपका लकी कलर पर्पल और लकी नंबर 12 है. सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज आपका समय अपनी घर की देख रेख उसकी सजावट में बीत सकता है. आपका लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 1 है. अचानक धन मिलने के भी योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आरोग्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज का दिन उत्साह से भरा हुआ, आप काफी आनंद ले सकते हैं . आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 22 है. स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में इच्छित सफलता प्राप्त करेंगे। लापरवाही से काम न करें। आत्मीयजनों के सहयोग से महत्वाकांक्षाएं फलीभूत होंगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज कोई अवसर जाने मत दीजिएगा क्योंकि पैसे कमाने का आज अच्छा अवसर है. आपका लकी रंग ब्रांउन और लकी नंबर 28 है. भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें। आपकी बातों का विरोध सहन करना पड़ेगा। आर्थिक परिस्थिति में अवरोध उत्पन्न होने की संभावना।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज जितना हो सके दूसरों की मदद कीजिए. आपका लकी रंग ग्रे और लकी नंबर 24 है. किसी हानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। व्यापार-धंधे में जितनी चाहिए उतनी सफलता मिलने की उम्मीद कम है। मानसिक शांति बनाए रखना आपके हित में होगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप गुस्से भी रह सकते है, तनाव, निराशा भी आपको घेरे रखेगी. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 18 है. प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

यह आपके लिए रोमांस से भरा हुआ है. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 3 है. संतान की तरफ से चिंता रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों से मदद नहीं के बराबर मिलेगी। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।