जल की तरह अपनी राह स्वयं बनाने में सक्षम होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 7 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34

शुभ वर्ष : 1993, 2005, 2007, 2009, 2014, 2018, 2023

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 7, 16, 25 है उनके लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय लाभदायक है। पारिवारिक मामलों में अचानक खर्च होगा। अकस्मात धन मिल सकता है। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिए परिश्रमपूर्ण सफलता का समय है। सोचे कार्य समय पर पूरे होने की संभावना अधिक है।

मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटलबिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा
* बिपाशा बसु
राशिफल 07 दिसंबर 2012 शुक्रवार
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज आप धार्मिक चीजों से संबंधित गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 1 है. परिवार में सुख-शांति होगी। कार्य में लापरवाही से बड़े नुकसान की आशंका है। व्यापारिक समस्याएं रहेंगी। मानसिक द्वंद्व रहेगा।
वृष राशिफल (Taurus Horoscope)
चीजो में संतुलन बनाने के जरूरत है, क्योंकि मौका है कि टाइम की वजह से कुछ गलतियां हो. आपका लकी रंग गोल्डन ब्राउन और लकी नंबर 22 है. परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन नए दोस्त बनाने के लिए आज का दिन सही है. आपका लकी रंग येलो लकी नंबर 32 है. आर्थिक तंगी आ सकती है। आपकी व्यय करने की प्रवृत्ति आपको आर्थिक कष्ट प्रदान करेगी। शासकीय कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज आप संदेह में रहेंगे लेकिन आप इस समस्या का समाधान निकाल पाएंगे. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 16 है. आर्थिक तंगी आ सकती है। आपकी व्यय करने की प्रवृत्ति आपको आर्थिक कष्ट प्रदान करेगी। शासकीय कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज आपको रुटिन से अलग हटकर काम करने का मौका मिलेगा. आपका लकी कलर ऑरेंज और लकी नंबर 7 है. मन में उल्लास व जोश रहेगा। आपके कार्य तथा व्यापार को नई गति मिलेगी। सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
कुछ अंजाने सी चीजे आपके जीवन को प्रभावित कर सकती हैं . आपका लकी कलर ब्लड रेड और लकी नंबर 20 है. शत्रु हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे। आलस्य न करें। परिवार के सदस्यों की मदद रहेगी। खान-पान में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आप खुश हो सकते हैं क्योंकि आज किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहेंगे जो आपको बहुत ही ज्यादा ही चाहता है . आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 4 है. नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिलेगी। स्थानांतरण की संभावना बनती है। कई दिन के रुके काम पूरे होने के योग हैं।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज आपको योजना की जरूरत है, आप अगर मैनेजमेंट से चलेंगे तो सब सही होगा . आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 29 है. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज आप कुछ नया चीज कर सकते हैं, इस बात का ध्यान रखे की आप सभी काम खत्म कर ले. आपका लकी रंग नेवी ब्लू और लकी नंबर 24 है. परिवारजनों से मतभेद हो सकता है। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। लेन-देन के मामले में राहत महसूस करेंगे।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज पुरानी यादों में रहेंगे, इससे आपको अच्छा लगेगा. आपका लकी रंग सिल्वर और लकी नंबर 20 है. धैर्य, सहनशीलता रखना होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा। सहयोगियों के कारण उन्नति पथ प्रशस्त होगा।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
बहुत ही सोच समझकर काम कीजिए क्योंकि आपके जीवन में बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति शामिल होने वाले हैं. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 15 है. अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ेगी।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
दोस्तों के साथ मस्ती भरा दिन होगा, आज आपको काफी खुशियां भी मिलेगी. आपका लकी रंग कॉपर और लकी नंबर 38 है. आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। निर्णय लेने में विलंब न करें। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा।