किसी भी परिस्थित का सामना करने में सक्षम होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है   जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 दिसंबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : दिनांक 6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। शुभ दिनांक : 6, 15, 24 शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78शुभ वर्ष : 1996, 2002, 2004, 2006, 2009, 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान

राशिफल 06 दिसंबर 2012 गुरुवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

जब आप जानते हैं कि आप जो भी कर रहें हैं वह सभी ठीक है तो ड़रना किस बात का. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 9 है.पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। नौकरीपेशा के स्थानांतरण की संभावना है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आपको अच्छी तरह से पता है कि जो चाहते हैं उसे पाना बहुत ही मुश्किल है. आपका लकी रंग डार्क ग्रीन और लकी नंबर 7 है.व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना बनती है। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। पूँजी निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपका हर प्रयास खराब नहीं जाएगा, कठिन परिश्रम जारी रखिए. आपका लकी रंग ब्लू लकी नंबर 15 है. विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। अन्यथा साहस नहीं करें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपको मनोरंजन के लिए बहुत सारे मौके मिल सकते हैं. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू और लकी नंबर 3 है. पदोन्नति होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज आपको प्रकृति से संबंधी सभी चीजे प्रभावित करेगी. आपका लकी कलर ब्राउन और लकी नंबर 9 है. साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होकर आर्थिक क्षेत्र में सुधार की संभावना है।

 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आप अपने स्किल को पहचानते हैं, आपको यह करना है कि आप अपने कामो के बारे में सभी को न बताए. आपका लकी कलर मरून और लकी नंबर 5 है. चलते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। परिवारजनों से सामंजस्य बनाए रखें। अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। अपव्यय होगा।

 तुला राशिफल (Libra Horoscope)

बहुत जी अच्छ रहेगा यदि आप अपने आप मेडिटेट करें, आपके हेल्थ के लिए काफी अच्छा है. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 6 है. व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

यह अच्छी बात होगी जब आप अपने निर्णय खुद लें, . आपका लकी रंग लाइट रेड और लकी नंबर 12 है. अवसर चूकने से निराशा होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें। रुपयों के लेनदेन में सावधानी रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपने प्यार को कनफेस कर दे, आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 4 है. उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। वाहन तेज गति से न चलाएं। संतान के कार्यों से समाज में आपकी आलोचना हो सकती है।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

काम पर ध्यान देने की बजाए आपका सारा समय परिवार में ही बितेगा. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 8 है. अपने काम से काम रखें। अपने प्रयासों से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। कानूनी मामले आपके पक्ष में हल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

अच्छा होगा आज आप अपने सभी बचे हुए काम पूरे कर लें. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 11 है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी यात्रा, प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है। राजकार्य अथवा शासन सत्ता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आप हर फोकस में रहेंगे, इसलिए सभी सोच समझकर उठाइएगा. आपका लकी रंग लाइट ग्रीन और लकी नंबर 1 है. आपकी बुद्धिमानी से सम्मान मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। रुका पैसा अचानक ही प्राप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।