छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मारी, दोनो घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी 15 वर्षीय छात्रा सोनम पुत्री अमर सिंह को एक अज्ञात बाइक सवार ने स्कूल से आते समय जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सहित छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनो को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक घायल छात्रा सोनम जहानगंज के बलराम सिंह इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा है। जो स्कूल की छुट्टी होने के बाद कुछ छात्राओं के साथ वापस साइकिल से घर आ रही थी। तभी हरियाली बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने सोनम के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरी। अचानक हुई घटना से सड़क पर काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। फिर किसी ने 108 नम्बर की एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। दोनो को लोहिया अस्पताल लाया गया। फिलहाल घायल युवक का नाम बेहोश होने की बजह से पता नहीं चल सका। बालिका की हालत नाजुक बतायी जा रही है।