ताजिया व छड़ीबाजों के करतब देखने को उमड़ी भीड़

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): कमालगंज थाने के पास से शुरू किये गये ताजियों को जब मुख्य मार्ग पर छड़ी बाजों के करतबों के साथ निकाला गया तो लोगों की भीड़ ताजिया व छड़ीबाजों के करतबों को देखने के लिए उमड़ पड़ी। शहर के मुख्य मार्ग पर बने मकानों की छतों पर भीड़ देखने लायक थी। ग्रामीण व शहर के ताजियों को इकट्ठा कर एक साथ ले जाकर करबला में दफन किया गया।
कमालगंज में थाने के पास से ताजियों की शुरूआत की गयी, जहां पर आस पास गांव के व मोहल्लों के ताजिये सुबह से ही इकट्ठे हो गये। मुख्य मार्ग से होते हुए अजादारों का जुलूस ताजियों को लेकर गंगा गली पहुंचा। जहां पर छड़ीबाज अपने करतब दिखाये। जगह जगह नगर में लोगों ने तबर्रुख तकसीम किया। इसके साथ ही अजादारों का जुलूस गंगा गली होकर करबला पहुंचा। जहां ताजियों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। नगला दाउद सरैया से पंचायती ताजिया, लोहिया नगर कमालगंज से पंचायती ताजिया लाया गया। बजीर अहमद अंसारी कमालगंज से, अहमद नगर मोहल्ले से, सलीम ताले वाले कमालगंज, सईद साह मिठाई वाली, पंचायती ताजिया किदवई नगर, अब्दुल हक अंसारी कमालगंज, शमशुल हक कमालगंज, मन्नती ताजिया अंसार शाह कमालगंज सहित 10 ताजिये निकाले गये। काफी तादद में भीड़ इकट्ठा हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से ताजिये व छड़ीबाजों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भी पहुंचकर दुआ मांगी व व्यवस्था देखी।
व्यवस्था एसडीएम सदर भगवानदीन, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर विजय बहादुर, थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने देखी। 2 से 6 बजे तक मुख्य रोड बंद कर बाईपास होकर सवारियां डायवर्ट की गयीं।