Tuesday, March 11, 2025
spot_img
HomeUncategorizedकांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीतियों व एफडीआई के विरोध में भाजपा ने किया...

कांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीतियों व एफडीआई के विरोध में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एफडीआई, महंगाई, बेरोजगारी, व भ्रष्टाचार के विरोध में फतेहगढ़ मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस सम्बंध में भाजपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने पत्र में कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है। महंगाई को नियंत्रित कर पाने में असमर्थ है। परेशान, हैरान, जनता का इन ज्वलंत समस्याओं से ध्यान बांटने के लिए एफडीआई लेकर सरकार आयी है। जिसका भाजपा पूर्णतः विरोध करती है। एफडीआई से किसानों, छोटे व्यापारियों का भारी नुकसान होगा। इसका केन्द्र सरकार को कोई परवाह नहीं है।
दिसम्बर 2011 में तत्कालीन वित्त मंत्री ने संसद में वादा किया था कि वह विरोधी दलों की सहमति से एफडीआई को नहीं लायेंगे। परन्तु अब सरकार संसद की बिना सहमति के एफडीआई लेकर आयी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार स्वयं अल्पमत में है। उसे इस प्रकार का निर्णय करने का नैतिक अधिकार नहीं है। वर्तमान सरकार की नीति भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है। इस सरकार में जल, थल, पाताल और आसमान में भी भ्रष्टाचार के नये मापदण्ड स्थापित कर रखे हैं। देश की बहुमूल्य सम्पत्ति को कांग्रेस व उसके सहयोगी नेताओं और उनको लाभ पहुंचाने वाले कारपोरेट धारकों ने लूट लिये हैं। सरकार को बाहर से समर्थन देने वाले सपा व बसपा ने भी उत्तर प्रदेश को दोनो हाथों से लूटा है तथा कांग्रेस इन पार्टियों के बेईमान नेताओं, मुलायम व मायावती को बचाने में लगी है। भारतीय जनता पार्टी की जनपद फर्रुखाबाद इकाई मांग करती है कि केन्द्र की वर्तमान कांग्रेस सरकार जोकि भ्रष्टाचार में डूबी है, महंगाई को बढ़ाने वाली है, किसान तथा व्यापारियों की विरोधी है, संसद की गरिमा को घटाने वाली है, जिससे कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किया जाये।

इस दौरान मनोज हलवाई, सत्यपाल सिंह, कुंवर राठौर, ममता सक्सेना, प्रेमा देवी, मुन्नीदेवी, गीता कटियार, विमल कटियार, अबधेश दिवाकर, सुरेश सिंह कठेरिया, रामबख्स सिंह वर्मा पूर्व सांसद, मानसिंह पाल, रामरतन सिंह शाक्य, विपिन कुमार, रामनिवास, रामसनेही, सुरजन सिंह राजपूत, मुन्नालाल राजपूत आदि सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments