दूसरों के दुख दर्द में अत्यधिक परेशान हो जाते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

आज जिनका जन्मदिन है (29.10.2012)

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। दो और नौ आपस में मिलकर ग्यारह होते हैं। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।

आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2,11, 20, 29

शुभ अंक : 2,11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009 , 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
* अमिताभ बच्चन
* हिटलर
* लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

 

राशिफल 29 अक्टूबर, 2012 सोमवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपको धीरज से काम करना होगा, कोई भी जल्दबाजी घातक हो सकती है. आपका लकी हल्का ब्लू रंग और लकी नंबर 21 है. आने वाले समय में संभावित नुकसान को नजरअंदाज न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

अगर अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो सोच समझ कर चलें. आपका लकी रंग  इंडिगो और लकी नंबर 14 है. व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ेगी। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर हो सकेंगी। अर्थ लाभ होगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आपके लिए परिस्थितयां थोड़ी कठिन जरूर हैं लेकिन कुछ मेहनत से इसे सही कर लेंगे. आपका लकी रंग ब्राउन और लकी नंबर 33 है. कार्यक्षेत्र में अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। कार्य योजना के अनुसार नहीं हो पाएंगे। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आएंगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज कोई रिस्की स्टेप लेने से बचे. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 7 है. व्यापार में नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। वाणी पर संयम रखें। अपनी आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। जल्दबाजी से काम न करें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज अपने गुस्से पर काबू रखें. अगर गुस्सा आए तो कुछ देर के लिए बाहर चले जाए आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 18 है. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। उन्नति पथ उज्ज्वल होगा। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कभी कभी हमारी मेहनत फेल हो जाती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम मेहनत करना छोड़ दें. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 9 है. सामाजिक अथवा बाहरी कार्यों में संलग्न होंगे। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आज सतर्क रहें. अपने वित्तीय मामलों पर का खास ख्याल रखें. आपका लकी रंग ब्लू और लकी नंबर 16 है. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। नया वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज किसी लड़ाई में फंसने से बचें. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 35 है. व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा। आलस्य नहीं करें। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज किसी की मदद करने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 1 है. व्यापार अच्छा चलेगा। व्यक्तिगत समस्या हल होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज आपको पैसा बनाने के लिए नए आइडियाज मिलेंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 3 है. जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख-संपन्नता के योग बनेंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज छुट्टी लें और परिवार के साथ समय बिताएं. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 2 है.  आय में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

अगर किसी के द्वारा किया गया वादा पूरा ना हो तो निराश ना हो. आपका लकी रंग  सफेद और लकी नंबर 12 है. व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन चलाते वक्त सावधानी आवश्यक है।