भाजपा चुनाव स्थल बार्ड से बाहर होने पर निरस्तीकरण की धमकी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल के बार्ड चुनाव अधिकारियों की बैठक प्ले वे कान्वेंट स्कूल में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि चुनाव स्थल बार्ड से बाहर बनाया गया तो ऐसी स्थिति में चुनाव निरस्त कर दिया जायेगा और पुनः चुनाव कराना होगा।

बैठक में नगर सह चुनाव अधिकारी रामचन्द्र कुशवाह ने सभी सभी बार्ड चुनाव अधिकारियों को चुनाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला सदस्यता प्रमुख प्रदीप सक्सेना ने सदस्यता की प्रमाणित छायाप्रति चुनाव अधिकारियों को सौंपी। इस दौरान सुशील शाक्य ने कहा कि चुनाव के दो दिन पूर्व ही सूचना प्रसारित कर देनी चाहिए। साथ ही किसी भी बार्ड में बार्ड के सदस्यों के अतिरिक्त कोई नगर या जिला का पदाधिकारी मौजूद नहीं होगा। चुनाव का स्थान सम्बंधित बार्ड में ही होना अति आवश्यक है। ऐसा न होने पर चुनाव निरस्त किया जा सकता है। बैठक में जिला संयोजक भूदेव सिंह राजपूत ने भी विचार रखे।

रमा कनौजिया, ज्ञानेश गौड़, धीरेन्द्र वर्मा, रूपेश गुप्ता, डा0 महिपाल सिंह, हिमांशु गुप्ता, संजय गर्ग, चित्रा अग्निहोत्री, प्रबल त्रिपाठी, अशोक वर्मा, दिलीप भारद्धाज आदि लोग मौजूद रहे।