विनोदी व कलाप्रेमी होते हैं आज जन्मे लोग

Uncategorized

फर्रुखाबाद : जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 24 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 1996, 2002, 2004, 2006, 2009, 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

राशिफल 24 अक्टूबर 2012 बुद्धवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

अगर आप थोड़ा सा बिमार फील कर रहे हैं चेकअप जरूर कराए. आपका लकी रंग ऑरेंज और लकी नंबर 18 है. अनुकूलता के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज वित्तीय लेन देन के मामले में समझदारी बरतिएगा. आपका लकी रंग ग्रीन और लकी नंबर 23 है. लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करने से सफलता मिल सकेगी। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आपका हेल्थ काफी अच्छा है और आज आप उर्जा से भरे रहेंगे. आपका लकी रंग पिंक और लकी नंबर 7 है. व्यवसाय में वृद्धि होगी। परिवार में कलह का वातावरण हो सकता है। आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपकी लव लाइफ बहुत ही ज्यादा स्मूथ ही चलेगी. आपका लकी रंग ब्रांउन और लकी नंबर 21 है. बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। व्यापार में आने वाला बाधाएं हल होंगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

अगर आपको आसपास कुछ गलत होता दिखे तो उसे नजरअंदाज न करे. आपका लकी रंग रॉयल ब्लू और लकी नंबर 16 है. व्यापार अच्छा चलेगा। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

अपने पैसे का इस्तेमाल किसी चेरटी के लिए कर सकते हैं. आपका लकी रंग येलो और लकी नंबर 2 है. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। खर्च की पूर्ति होगी। व्यर्थ भ्रम में न पड़ें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

अपने शब्दो पर नियंत्रण रखिए और सोच संभल कर बोलिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 6 है. प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें। सुसंगति से लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

थोड़ी दिनो के लिए आपकी लाइफ बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहने वाली है. आपका लकी रंग पर्पल और लकी नंबर 12 है. संघर्षपूर्ण वातावरण में काम करना होगा। पारिवारिक जीवन भी सुखद नहीं रहेगा। व्यवसाय में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

कोशिश करे आप समस्याओं से ज्यादा न उलझे. आपका लकी ग्रीन और लकी नंबर 11 है. कार्य में विलंब की आशंका है। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। नए कार्यों के साथ जुड़ने का योग बनेगा।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

जो आपको जिम्मेदारी दी गई थी उसका आप सही से निर्वाह कर रहे हैं, आज आपको उसका फल मिल सकता है. आपका लकी रंग ब्लैक और लकी नंबर 17 है.  कार्य का विस्तार हो सकेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

जो आपके सुभचिंतक हैं उनकी सलाह को अपने जीवन में अपनाते रहिए. आपका लकी रंग सफेद और लकी नंबर 34 है. यात्रा सुखद, सुफलदायक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्ष होगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं था. आपका लकी रंग रेड और लकी नंबर 19 है. रचनात्मक, व्यापारिक कार्यों से श्रीवृद्धि होगी। विचारों में सकारात्मकता व आशाजनक प्रवृत्ति रखें। अच्छे लोगों से भेंट होगी