आज जन्मे लोग जल्दवाजी त्याग दें तो होंगे जीवन में बहुत सफल

Uncategorized
आज जिनका जन्मदिन है (20.10.2012)
 जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शार‍ीरिक रुप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 1991, 1992, 2000, 2009, 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

कैसा रहेगा यह वर्ष
जिनकी जन्म तारीख 2,11, 20, 29 है उनके लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए प्रगतिपूर्ण समय रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे। बेरोजगार रोजगार पाने में समर्थ होंगे। व्यापारी वर्ग अनुकूल स्थिति पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* महात्मा गांधी
*  अमिताभ बच्चन 
* हिटलर
* ‍लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन
* टीना अंबानी

राशिफल 20 अक्टूबर, 2012 शनिवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज किसी बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना बेहतर साबित होगा. इसलिए सलाह जरूर लें. सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मन में जोश रहेगा जो आपके व्यापार को नई गति प्रदान करेगा।

 वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

किसी करीबी व्यक्ति का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है. लेकिन आप खुद को गलत ना समझें. जैसे-जैसे वक्त बीतेगा उन्हें अपनी गलती का अहसास हो जाएगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में लाभ होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

दूसरों पर अंगुली उठाने से पहले खुद की गलतियों को सुधारें. वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं. यह बदलाव आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे.  व्यापार-व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। परिवारजनों से मतभेद हो सकता है। व्यावहारिकता से कार्य करने पर सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

काफी दिनों से आप काम को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं. आज सभी चिंताएं छोड़कर थोडा आराम करें. आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ऋण की ओर ध्यान नहीं देना चाहिए। अच्छे दिन का लाभ उठाना आपके हाथ में है।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

आपके आत्म-विश्वास में कमी आने लगी है. खुद को थोड़ा समय दें, आपका वो आत्मविश्वास फिर से लौट आएगा. अनेक रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार, कारोबार ठीक चलेगा। आर्थिक परिस्थिति में अनुकूलता का आभास होगा। निर्णय लेने में विलंब न करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

आपके किसी दोस्त को आपकी सहायता की जरूरत पड़ सकती है. उसकी मदद करने से ना हिचकिचाएं. लाभ के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होने के योग हैं। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पराक्रम व सुख समृद्धि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

अगर किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो कुछ समय इंतजार करना ही सही रहेगा. नए व्यवसाय के लिए समय अच्छा नहीं है. भवन स्थानांतरण की संभावना बनती है। कई दिन के रुके काम पूरे होने के योग हैं। लाभ व उन्नति पथ प्रशस्त होगा।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज अतीत में हुई गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ने का प्रयत्न करें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लेन-देन के मामले में राहत महसूस करेंगे। धैर्य, सहनशीलता रखना होगी।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

किसी के प्रभाव में आकर निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. परिवार में खुशी, उत्साह का वातावरण रहेगा। जवाबदारी के कार्य पूर्ण सफलता के साथ पूरे होंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

जिन समस्याओं का सामना आप काफी लंबे समय से करते आ रहे थे, आज उसका निवारण आज हो जाएगा.विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ सार्थक सिद्ध होगी। व्यापार-व्यवसाय का क्षेत्र विस्तृत होगा। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आज आपके दोस्त  के साथ अनबन हो सकती है. लेकिन धीरज से काम लेने से सभी समस्याएं हल भी निकल जाएगा. दूसरों की आलोचना से बचना जरूरी। खान-पान में सावधानी बरतें। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। मनोनुकूल लाभ मिल सकेगा।