व्यापार मण्डल की बैठक में भी छाया रहा सलमान व केजरीवाल का मुद्दा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक में इस समय चल रहे जाकिर हुसैन ट्रस्ट घोटाले का विवाद छाया रहा। बैठक में कहा गया कि केजरीवाल, सलमान खुर्शीद व नितिन गडकरी पर अनर्गल आरोप लग रहे हैं जो सत्यता के परे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस विवाद के चलते प्रशासन सक्रिय रहे। शांति व्यवस्था बिगड़नी नहीं चाहिए।

नगर उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट की बैठक नगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मोहम्मद इकलाख खां के निवास पर बुलायी गयी। जिसमें गैस एजेंसियों द्वारा व्यापारियों का शोषण व आम उपभोक्ताओं से जबरिया अवैध वसूली की बात उठायी गयी। उन्होंने मांग की कि यह सार्वजनिक किया जाये नेशनल गैस सर्विस के पास कितने गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। एजेंसी को कितने सिलेण्डर प्रतिमाह दिये जाते हैं। कनेक्शन में कितने घरेलू तथा कितने कामर्शियल हैं आदि मांगों को लेकर व्यापारी इकट्ठे हुए और उन्होंने शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। इस बावत अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही निंदनीय है। चोरी व लूट की बारदातें बढ़ रहीं है। पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पा रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की लगाम कसकर कानून व्यवस्था दुरुस्त करें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय केजरीवाल, सलमान खुर्शीद, नितिन गड़करी पर जो आरोप लगाये जा रहे हैं वह सत्यता से परे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को फर्रुखाबाद में प्रवेश किये जाने की अनुमति न दी जाये। बड़े नेताओं के बारे में कहा कि वह लोग एक दूसरे पर छिछोरे आरोप लगाना बंद करें।

इस दौरान संजीव मिश्रा बॉबी, दिनेश चन्द्र अग्निहोत्री, मजबूब खां, मनोज कुमार, सौरभ भारद्धाज, नगर व्यापार मण्डल संयोजक आमिर, नगर महामंत्री राजू गौतम, मोहम्मद महताब मियां, चंदा रहमानी आदि लोग मौजूद रहे।