केजरीवाल को धमकाने वालों से निबटेगा हिन्दू जागरण मंच

Uncategorized

फर्रुखाबाद: हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने बुधवार को इण्डिया अगेंस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा धमकी दिये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि श्री खुर्शीद के वयानों से लगता है कि वह मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के जनपद आगमन पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे कांग्रेसियों को हिन्दू जागरण मंच ईंट का जबाव पत्थर से देगा।

बीते दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफताब अहमद द्वारा जारी किये गये वयान में कहा गया था कि एक नवम्बर को केजरीवाल के फर्रुखाबाद आगमन पर कांग्रेसी उनका जिले की सीमा पर ही विरोध करेंगे व उन्हें किसी भी कीमत पर घुसने नहीं दिया जायेगा। चाहें इसके लिए कुछ भी करना पड़े। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल खुद कितने ईमानदार हैं जो दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं। वहीं कांग्रेसियों के वयान पर आक्रोषित हिन्दू जागरण मंच ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने सलमान खुर्शीद से कहा कि वह हर कीमत पर केजरीवाल का कार्यक्रम करवायेंगे। जिसे कांग्रेसी किसी पैमाने पर नहीं रोक सकते हैं। दीपक द्विवेदी ने कहा कि कानून मंत्री गुन्डई पर उतर आये हैं। यह बात राष्ट्रहित में नहीं। उन्होंने अपनी प्रेस कान्फ्रेंस में पहले भी पत्रकारों से अभद्रता की थी। यह गुन्डागर्दी का लक्षण है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबे सलमान खुर्शीद व उनके कांग्रेसी नेता अपनी बात को रखें, सफाई पेश करें न कि गुन्डई। दोबारा अगर इस तरह का कदम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाया तो हिन्दू जागरण मंच उन्हें ईंट का जबाव पत्थर से देगा।