आज जन्मे व्यक्तियों में विपरीत लिंगों के प्रति होता है ज्यादा आकर्षण

Uncategorized
आज जिनका जन्मदिन है (15.10.2012)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है जेएनआई की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :दिनांक 15 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। शुभ दिनांक : 6, 15, 24 शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78शुभ वर्ष : 1996, 2002, 2004, 2006, 2009, 2013, 2016, 2022, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्
जिनकी जन्म तारीख 6, 15, 24 है उनके लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। कभी उत्तम सफलता तो कभी कम। गुरु जैसे ही वृषभ राशि पर गोचर में आएगा तब वह निष्क्रिय होगा। इस स्थिति में आप मनमाफिक सफलता पाने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। मकान का सपना पूरा होगा। प्रेम के मामलों में मिली-जुली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन सतर्कता अवश्य रखना होगी। सौन्दर्य के प्रति रूझान बढ़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। नौकरीपेशा सावधानी रखें। बेरोजगारों के लिए समय परिश्रमपूर्ण रहेगा।

मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई

राशिफल 15 अक्टूबर, 2012 सोमवार

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज आपको अपने विचारों और काम के बीच सामंजस्य बनाने का कोशिश करना चाहिए. खुद को थोड़ा समय दें और उसके बाद समझें कि आपको क्या करना है. व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे।

वृष राशिफल (Taurus Horoscope)

आज आपको अपनी टीम में काम करने से परेशानी हो सकती है. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका काम आसानी से और जल्दी निपट जाए तो टीम का साथ अच्छा रहेगा.प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

आज आपको खुद में सुधार करना पड़ेगा. परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद में थोड़ा बदलाव लाना पड़ेगा. वाद-विवाद में नहीं पड़ें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग हैं।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

आज जो भी कहें सोच-समझकर और नियंत्रित रह कर ही कहें. हो सकता है कोई आपकी बातों को गलत समझ ले. पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

आज किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ संबंध ना जोड़ें जिसे आप पहले से नहीं जानते. हो सकता है वह आपको धोखा देने की कोशिश कर रहा हो.व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

सामाजिक रूप से आज आप बहुत ज्यादा सक्रिय रहेंगे. हो सकता है कुछ अच्छे लोगों से भी मिलना हो जाए. आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। आध्यात्मिक क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव से मन में उत्साह रहेगा।

तुला राशिफल (Libra Rashifal)

आपने किसी से बहुत उम्मीद लगा रखी है तो हो सकता है वह उम्मीद आज टूट सकती है. इसीलिए मानसिक तौर पर खुद को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखें. परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिश्रम का महत्व समझें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

आज या तो आपको अपने काम में सफलता मिलेगी या फिर समय से पहले ही आपका काम पूरा हो जाएगा. कारण चाहे कोई भी रहे आप आज बहुत हल्के और मस्ती के मूड में रहेंगे.व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें। सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना होगी।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

आज अपनी नहीं अपने दोस्तो और परिवारों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करें. कभी-कभार ऐसा करने से भी खुशी और आनंद मिलता है. अनावश्यक पारिवारिक वाद-विवाद को टालें। संतान की चिंता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

आज पैसे से जुड़े मामले में सावधानी बरतें. अगर किसी को उधार देते हैं तो उसके वापस मिलने की संभावनाएं बहुत कम हैं. कामकाज में सुधार के योग हैं। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सीमित रहना चाहिए।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

आज आप जिस काम को भी करने की कोशिश करेंगे उसमे सफलता मिल सकती है . आज का दिन आपके लिए बहुत लकी भी है. मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

आपका आप अपने दिल कि सुने, शायद वही सच है इसलिए दिमाग से ज्यादा दिल से काम लें.  व्यवसाय में उन्नति होगी। सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं से मन परेशान रहेगा।