उमा भारती की गंगा यात्रा के लिए भाजपाइयों को सौंपी जिम्मेदारियां

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व गंगा यात्रा के कार्यक्रम संयोजक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को व्यवस्था हेतु जिम्मेदारियां सौंपीं। जिसमें उमा भारती की गंगा यात्रा में भीड़ जुटाने पर विशेष बल दिया गया।

16 अक्टूबर को उमा भारती द्वारा गंगा सागर से गंगोत्री तक जाने वाली यात्रा फर्रुखाबाद पहुंच रही है। जिसके चलते कार्यक्रम संयोजक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने आज सिकत्तरबाग स्थित एक स्कूल में बैठक की। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं।

मंच एवं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था ज्ञानेन्द्र गौड़ व धीरेन्द्र वर्मा को, भोजन एवं आवास दिनेश कटियार को, प्रचार प्रसार हिमांशु शुक्ला को, गंगा आरती चित्रा अग्निहोत्री एवं अन्य महिला टीम को, साज सज्जा के लिए प्रबल त्रिपाठी को, मीडिया की व्यवस्था दिलीप भारद्धाज को जिम्मेदारियां सौंपी गयीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अशोक वर्मा ने की। इसके अलावा रामचन्द्र कुशवाह, मीरा सिंह, हिमांशू गुप्ता, ज्ञानेश गौड़, धीरेन्द्र वर्मा, बिहारी सक्सेना, मोहित दीक्षित, आदित्य मिश्रा, कल्लू व दिलीप भारद्धाज आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा के नगर मण्डल चुनावधिकारी घोषित
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत व सह चुनाव अधिकारी नगर रामभरोसे चक ने फर्रुखाबाद नगर मण्डल चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। जिसमें बार्ड संख्या एक, दो व पांच के हिमांशु गुप्ता, 6, 7, 8 के महिपाल सिंह, 32, 33, 34 के अशोक वर्मा, 29, 30 की रमा कनौजिया, 22, 23, 24 के संजय गर्ग, 17, 18, 19 के वीरेन्द्र वर्मा, 3, 4, 9 दिलीप भारद्धाज, 20, 25, 28 के चित्रा अग्निहोत्री, 11, 35, 36 प्रबल त्रिपाठी, 21, 26, 27 ज्ञानेश गौड़, 14, 15, 16 के रूपेश गुप्ता व 10, 12, 13 के रमाशंकर चित्रांस, 31 व 37 का अतुल दीक्षित को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।