ददुआ बने फर्रुखाबाद के गांधी, थामी लाठी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ को उनके सामाजिक कार्यों, गांधीवादी विचारधारा को देखते हुए उन्हें फर्रुखाबाद का गांधी सम्मान देते हुए लाठी देकर सम्मानित किया।

इस दौरान युवा महोत्सव के अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा ने कहा कि अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ भाजपा के नेता होते हुए भी सभी दलों के रहे। वास्तव में उनकी कार्यशैली के आधार पर फर्रुखाबाद का गांधी कहना उचित होगा। संयोजक प्रोफेसर एन के एस राठौर, निदेशक संजीव मिश्रा बॉबी, कार्यक्रम निदेशक सच्चिदानंद मिश्र, श्रीकृष्ण कुशवाह, नलिन श्रीवास्तव ने भी ददुआ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

माडलिंग के क्षेत्र में टीवी सीरियल एवं फिल्म में अपना स्थान बनाने वाली माडल उपासना सिंह को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने दिल्ली में फर्रुखाबाद का इस क्षेत्र में नाम रोशन किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाने वाली अपूर्वा गुप्ता, आकांक्षा त्रिपाठी, आयुषी तिवारी, आरजू, हिरा खान, अक्षिता मिश्रा, कंचन मिश्रा, सुरभि गोस्वामी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान वीरेन्द्र त्रिपाठी, उपदेश श्रीवास्तव, स्वाति भारद्धाज आदि भी उपस्थित रहे। संचालन अपूर्वा गुप्ता ने किया।

`

`1000