सैनिक कभी बूढा नही होता: ब्रिगेडियर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: पूर्व सैनिको के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि सैनिक कभी बूढा नही होता| वह शरीर से बुजुर्ग हो जाये लेकिन अपने आचरण से हमेशा जवान रहता है|

सिखलाइट रेजिमेंट फतेहगढ़ में पूर्व सैनिको के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया| जिसमे कन्नौज व फर्रुखाबाद के पूर्व सैनिक व वीर नारी एकत्रित हुये | सभी को सम्बोधित करते हुये स्टेशन कमांडर एवं ब्रिगेडियर एसके सेंगर ने कहा कि सैनिक कभी बूढा नही होता| शरीर से भले ही वह वृद्ध हो जाये लेकिन जो आग होती है वह हमेशा विचारों से कार्यों से जवान रहती है| इस दौरान उन्होंने शहीद स्थल पर पुष्प चक्र चढाकर शहीदों को नमन किया| उन्होंने पूर्व सैनिको व वीर नारियों की समस्या भी सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिये|

कैप्टन वीरेन्द्र सिंह, उदय राज सिंह, उदयपाल, राजेन्द्र सिंह आदि रहे|