सेक्युलर मोर्चा पर अखिलेश यादव की चुप्पी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

इटावा:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। अखिलेश यादव आज इटावा में पूर्व राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह यादव के निधन के बाद आज उनके घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।
अखिलेश यादव ने यहां पर स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव के भाई विधायक सोबरन सिंह यादव व कुमुदेश चंद यादव से भेंट की। अखिलेश यादव काफी देर तक दर्शन सिंह यादव के आवास हैंवरा कोठी में रहे। उन्होंने उनके परिवार के लोगों का हालचाल लेने के साथ वहां पर अन्य लोगों से भी भेंट की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव के साथ ही उनके सेक्युलर मोर्चा को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि वह आज यहां गमगीन माहौल में आए हैं। आज इस मामले में वह कुछ भी नहीं बोलेंगे।उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है उसकी भरपाई संभव नहीं है। दर्शन सिंह ने पूरा जीवन समाज सेवा में ही व्यतीत किया है। वह पर्यावरण के बहुत बड़े संरक्षक थे। ऐसे लोग बहुत कम देखने को मिलते हैं।