सीएचसी पर अव्यवस्था देख खफा हुई डीएम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) जिलाधिकारी मोनिका रानी के सीएचसी के औचक निरीक्षण से अचानक हड़कंप मच गया| उन्होंने फटकार के बाद व्यवस्था जल्द दुरस्त करने की चेतावनी दी|
डीएम अचानक सीएमओ डॉ० अरुण कुमार के साथ शाम लगभग 7 बजे सीएचसी आ गयी| उन्हें मुख्य द्वार पर ही पानी भरा मिला| जिससे उनका पारा चढ़ गया| उन्होंने चिकित्साधिक्षक डॉ० मान सिंह वर्मा की क्लास लगा दी| उन्होंने जल्द उसे ठीक करने के निर्देश दिये| अस्पताल में खुले बिजली के तार देख भी डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की| उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त किया| जिलाधिकारी ने कहा कि यदि व्यवस्था दुरस्त नही हुई तो कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने महिला अस्पताल भी चेक किया और अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये|