सरकार रेल कर्मियों को दे रही स्लो प्वाइजन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी ने रेलवे कर्मियों से भेट कर उनकी समस्याओं को समझा|
केन्द्रीय अध्यक्ष का फर्रुखाबाद से कानपुर अनवरगंज तक कर्मचरियों से सम्पर्क अभियान चल
रहा है| जिसके चलते उन्होंने सोमबार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर बैठक की| इसके साथ ही
साथ उन्होंने भारत सरकार के द्वारा रेलवे के सातों वर्कशाप का नियमीकरण किये जाने के म्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी| उन्होंने कहा कि यह सरकार का स्लो प्वाइजन है| जो धीरे-धीरे रेल को प्राइवेट हाथों में सौप देगा|
इसके विरोध में देशभर में अन्दोलन किये जायेंगे| सरकार  की मंशा संगठन को तोड़ने की है| इस
दौरान अनुज गंगवार, परमेश्वर दयाल, धर्म सिंह, रोहित गंगवार, अजय शंकर त्रिपाठी, गौरव सैनी आदि रहे|