एक माह तक सदस्यता अभियान चलायेगी भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: भाजपा अब आगामी विधानसभा 2022 के लिए अपनी नीब मजबूत करने में जुट गयी है| जिसके चलते अब भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा| जिसमें प्राथमिक सदस्य व सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे|
नगर के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में 6 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाली प्राथमिक सदस्यता अभियान एवं 12 अगस्त से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों,मंडल सदस्यता प्रमुख एवं सह सदस्यता प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला नें कहा कि  भारतीय जनता पार्टी के संविधान में सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण विषय है इसके तहत पार्टी अपने जनाधार को विस्तृत रूप देती है| पार्टी अपनी विचारधारा को हर समाज तक पहुंचाने का कार्य करती है| 6 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सदस्यता अभियान का आरंभ किया जाएगा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से सदस्यता अभियान टोल फ्री नंबर 89808 08080 को जारी करेंगे|
भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि जनपद के प्रत्येक 1536 बूथों पर यह विशेष सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी अपने लक्ष्य को पूर्ण करेगी| इस बैठक में संचालन जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता ने किया।
इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना,शैलेंद्र सिंह राठौर, संदीप शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,डॉ० प्रभात अवस्थी, डॉक्टर बीके गंगवार, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता,जय गंगवार, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता व शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।