संस्कार भारती की कार्यकारणी का मनोनयन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: रविवार को शहर के नेहरु रोड स्थित एक होटल में आयोजित संस्कार भारती की बैठक में नई कार्यकारणी के गठन के साथ ही साथ आय-व्यय का व्योरा भी पेश किया गया| साथ ही साथ विगत वर्ष कि समीक्षा भी की गयी|

बैठक में मनोनयन अधिकारी विनय अग्रवाल ने पिछले वर्ष की कमेटी का पुन: मनोनयन किया| जिसमे डॉ० रविन्द्र यादव अध्यक्ष, पंकज पाण्डेय सचिव, आदेश अवस्थी कोषाध्यक्ष को मनोनीत किया गया| वही संजय गर्ग को कार्यकारी अध्यक्ष,व डॉ० सर्वेश श्रीवास्तव को कार्यकारी सचिव मनोनीत किया गया| इसके साथ रामेन्द्र कमठान को ग्रीष्म कालीन कार्यशाला का संयोजक नियुक्त किया गया|

वही प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने सभी को प्रांतीय निर्देशों से अवगत कराया| इस दौरान रामकृष्ण राजपूत, अरविन्द दीक्षित, अखिलेश पाण्डेय, संगठन मंत्री अनुभव सारस्वत, अनुराग पाण्डेय (रिंकू), रविन्द्र भदौरिया आदि मौजूद रहे|