संदिग्ध हालत में मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अपाचे से जा रहे युवक की संदिग्ध हालत में बाइक फिसलने से वह गम्भीर हो गयी| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल भेजा| जंहा उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम नगरिया जबाहर निवासी 30 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह चौहान अपाचे बाइक से रिश्तेदारी में ननिहाल भौरापुर पाली हरदोई जा रहा था| तभी थाना क्षेत्र के ग्राम नासा पुलिया के निकट अचानक संदिग्ध हालत में वह गम्भीर हो गया| उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उसे डॉ० नीरज यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक के मौसेरे बहनोई बबलू चौहान ने किसी वाहन की टक्कर से मौत होने का आरोप लगाया|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि विनोद की खुद बाइक फिसलने से मौत हुई है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|