संगठन चुनाव के लिये कांग्रेस ने कसी कमर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने जिले में सदस्यता अभियान पूर्ण कर लिया है| जिसके चलते अब अब उसने संगठन के चुनाव की तैयारी कर ली| जिला कमेटी से लेकर अन्य कमेटियों के चुनाव की तिथि भी घोषित हो गयी है|

शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित वार्ता में कांग्रेस के पूर्व विधायक व संगठन चुनाव के प्रभारी जगजीत सिंह मक्कर ने बताया कि जिले में 15 मई से सदस्यता अभियान चला थ| जिसे पूर्ण कर लिया गया है| जिले के सातो व्लाको में लगभग 7,750 सदस्य बनाये गये है| सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद अब 7 अगस्त से लेकर 20 अगस्त तक बूथ कमेटियों का गठन किया जायेगा| इसके बाद 21 अगस्त से लेकर 4 सितम्बर तक व्लाको के चुनाव होंगे| जिसमे एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के साथ ही साथ 6 सदस्य बनाये जायेगे|

वही 5 सितम्बर से लेकर 15 सितम्बर तक जिला कमेटी का चुनाव कराया जायेगा|जिसमे एक जिलाध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष के साथ ही साथ 25 सदस्य भी बनेगे| उन्होंने कहा की कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करेगी| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, पुन्नी शुक्ला,राजेन्द्र नाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे|