शिवसेना प्रदेश महासचिव पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे भेट

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:शिव सेना प्रमुख उद्धव ठागरे का अयोध्या में कार्यक्रम तय है| जिसको लेकर जिले में पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रदेश सचिव का शनिवार को दौरा है| वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य करेंगे|
संगठन के जिला मीडिया प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया की पार्टी के प्रदेश महासचिव संजीब तिवारी व प्रदेश सचिव आलोक मित्तल 17 नवम्बर को जनपद में व्लाक राजेपुर,नवाबगंज व बढ़पुर में सभाएं करेंगे| वही प्रदेश सचिव संतोष गुप्ता ने बताया की 25 नवम्बर को पार्टी प्रमुख उद्धव ठागरे का कार्यक्रम अयोध्या जाने का है| इस लिए प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं से भेट करेगा| प्रदेश नेतृत्व के जनपद आने से हिन्दुत्व को बल मिलेगा| जिला प्रमुख आनन्द विक्रम सिंह ने बताया की पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर पार्टी को मजबूत करें| कानपुर मंडल प्रमुख प्रमोद सिंह चौहान ने भी विचार रखे|