शस्त्र लाइसेंस बनबाने में काम नही आयेंगे पर्ची या पैड: डीएम

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: नवागन्तुक जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह  शस्त्र लाइसेंस जारी करने के मामले में कुछ नर्म नजर आये| उन्होंने कहा  की उन्होंने पूर्व तैनाती वाले जिले में काफी संख्या में
शस्त्र लाइसेंस जारी किये थे| लेकिन किसी भी पैड या पर्ची को देखकर लाइसेंस जारी नही किये जायेंगे|
फ़तेहगढ़ निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान नवागन्तुक जिलाधिकारी नें कहा कि शासन की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जायेगा| उन्होंने कहा कि विरासत के लाइसेंस जारी होंगे| इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कुछ अधिकारियों  को शस्त्र लाइसेंस जारी करने में भय लगता है| कुछ अधिकारी बदमान भी होतें है| लेकिन जिले में जिसको जरुरी है उसको शस्त्र लाइसेंस जारी किये जायेंगे| वही किसी के भी पैड या पर्ची देखकर लाइसेंस जारी नही किये जायेंगे|
डीएम नें कहा कि जनता के लिए उनका एक पैर शहर में तो दूसरा पैर गाँव में होगा| गांवों में सप्ताह में दो दिन चौपाल लगेगी| विभिन्य विभागों में जो जाँच के मामले लंबित पड़े है उनको
जल्द पूर्ण कराया जायेगा|