वन्देमातरम यात्रा के दौरान लगे पाक मुर्दाबाद के नारे

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वंदेमातरम् यात्रा सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नगर मे निकाली गयी| यात्रा में जगह-जगह उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पाक मुर्दाबाद के गगनचुंबी नारे लगाये| यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया|
यात्रा का शुभारम्भ नगर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर से गाजे-बाजे के साथ हुआ| हाथ में तिरंगा व भगवा झंडा लिए युवा डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों में सराबोर नजर आये| यात्रा रेलवे रोड से होते हुए चौक,लोहाई रोड,नाला मछरट्टा,गुदडी,पक्का पुल से चौकव घुमना,लाल दरवाजा होते हुए स्वराज कुटीर में समाप्त हुई| यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सबारों ने हिस्सा लिया| यात्रा में भारत माता की झांकी,सुभाष चन्द्र बोस की झांकी के साथ संतों का रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा| जिस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी हुई| संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा ने कहा कि सुभाश चन्द्र बोस सभी के लिए आदर्श होने चाहिए| देश के प्रतिएक नागरिक को राष्ट्र भक्ति की राह पर चलना चाहिए|
कासगंज का चंदन हत्याकांड पुलिस को रहा याद
बीते वर्ष कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के बाद कासगंज सहित पूरे देश में माहौल तनाब पूर्ण हो गया था| इसी को ध्यान में रखकर नगर में जिस समय वंदेमातरम् यात्रा गुजर रही थी| तो पुलिस के साथ ही पीएसी के जबान,सीओ सिटी रामलखन सरोज व प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक,महिला दरोगा स्वेता शर्मा के साथ ही टीआई देवेश कुमार मोर्चा पर डटे रहे| यात्रा के दौरान पुलिस पूरी तरह से सक्रिय रही| प्रभारी निरीक्षक ने पटाखे चलाने और विवादित गीतों पर पाबंदी लगाने का प्रयास भी किया| जिस पर हिन्दू महासभा के नेताओं से नोक झोंक भी हुई|
यात्रा से लगा शहर में भीषण जाम
नगर में हिन्दू महासभा द्वारा निकाली गयी वंदेमातरम् यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते नगर में मुख्य मार्गो पर जाम के हालात रहे| आवास विकास से लेकर पक्के पुल तक कई जगह जाम के हालात रहे| जिससे पुलिस को ट्राफिक व्यवस्था दुरस्त करने के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ी|
मुख्यअतिथि सत्यदेव जी महाराज,संत ईश्वर दास,विशिष्ट अतिथि डॉ० सुनिन्दा महाराज,प्रदेश अध्यक्ष पियूष कान्त वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा,व्लाक प्रमुख डब्बन दुबे,जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा,सौरभ मिश्रा,किशन मिश्रा,दिनेश मिश्रा,बबलू गुप्ता,नरेंद्र मिश्रा,सुरेन्द्र पाण्डेय,सत्यव्रत पाण्डेय ,अंकित तिवारी, संजय गर्ग,राजू दीक्षित,पंकज पाल,राजू गुप्ता,आशू मिश्रा,अभय जनसेवक आदि रहे|