लौह पुरुष की जयंती पर दिखायी ताकत

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: सरदार बल्लभ भाई पटेल पर सरदार पटेल युवा मंच के माध्यम से रैली का आयोजन किया गया था| जिसमे बड़ी संख्या में समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |

शहर के आवास विकास स्थित पटेल पार्क से रैली का शुभारम्भ किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में संगठन ने अपनी ताकत दिखायी| रैली बढ़पुर होती हुई बद्री विसाल कालेज पंहुची| जंहा पटेल की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया| इसके बाद सभी लाल दरवाजे, घुमना, चौक, रेलवे रोड होती हुई पल्ला स्थित पटेल पार्क पंहुची| जंहा सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की| सांसद मुकेश राजपूत, बीजेपी जिलामहामंत्री विमल कटियार,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, सरदार पटेल युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू पटेल, अपना दल यश युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत कटियार, धीरेन्द्र वर्मा, विनय कटियार, संजय कटियार आदि रहे|

वही सरदार पटेल युवा वाहिनी के अध्यक्ष शरद कटियार, अपना दल जिलाध्यक्ष रिंकू कटियार आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ता फतेहगढ़ के डीएन डिग्री कालेज में एकत्र हुए। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शोभायात्रा धूमधाम से रवाना हुई। डीजे पर सरकार के समर्थन में भक्तिगीत बज रहे थे। बाइक सवार युवकों ने जमकर डांस किया। तिरंगे झंडे लहराए गए। यात्रा भोलेपुर, आवास विकास, बढ़पुर होते हुए बद्रीविशाल डिग्री कालेज पहुंची। पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा शहर में भ्रमण करती हुई पटेल पार्क पहुंची। वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गांव चांदपुर में यात्रा का समापन किया| वही कोतवाली फर्रुखाबाद में प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम ने भी पटेल की प्रतिमा पर कोतवाली में माल्यार्पण किया|